डिजिटल कलाकृति की तस्वीरें, चंद्रयान-2 द्वारा भेजी गई ‘पृथ्वी की पहली तस्वीरों’ के रूप में वायरल

‘चंद्रयान-2 द्वारा ली गईं पृथ्वी की पहली तस्वीरों’ के रूप में सोशल मीडिया में कई तस्वीरें प्रसारित हुई हैं। “चंद्रयान -2 ने खींची पृथ्वी माँ की पहली फ़ोटो। आप भी देखिए और निहाल हो जाइए कि हम ब्रम्हाण्ड के कितने अद्भुत स्थल पर रहते हैं।” –यह संदेश, फेसबुक पर ‘चिरकुट बाबा के क्रेजी वचन ग्रुप’ में इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए एक उपयोगकर्ता ने लिखा है। इस लेख को लिखते वक़्त तक उनके पोस्ट को 5,500 लाइक और 3,300 बार साझा किया गया है।

तथ्य-जांच

ऑल्ट न्यूज़ ने पाया कि साझा की गई सभी तस्वीरें या तो पुरानी या डिजिटल रूप से बनाई गईं थीं, इसलिए ये भारतीय अंतरिक्ष यान द्वारा भेजी गई तस्वीरें नहीं हैं।

पहली तस्वीर

यह तस्वीर नासा द्वारा 2008 में अपलोड की गई थी और इसे ‘एनीमेशन’ का कैप्शन दिया गया है।

एक अन्य संबंधित लेख में, नासा ने इसे “अंतरिक्ष में तूफान की एक परिकल्पना” के रूप में वर्णित किया था।

दूसरी तस्वीर

नीचे दी गई तस्वीर एक वेबसाइट पर मिली, जिसने इसे “एंड्रॉइड के लिए HD स्पेस वॉलपेपर” बताया गया था।

तीसरी तस्वीर

तीसरी तस्वीर 2012 में ‘आईफोन वॉलपेपर’ के रूप में एक वेबसाइट द्वारा अपलोड की गई थी।

चौथी तस्वीर

यह, 2009 की निकोलस केज की फिल्म ‘KNOWING’ का एक पोस्टर है।

पांचवीं तस्वीर

हमें यह तस्वीर विंडोज फोन के लिए 3डी वॉलपेपर के रूप में 2004 के एक ब्लॉग में मिली है।

जुलाई में ऐसी ही गलत सूचना चंद्रयान-2 लॉन्च होने के बाद प्रसारित की गई थी। ऑल्ट न्यूज़ की पहले की गई तथ्य-जाँच यहाँ पढ़ी जा सकती है।

The post डिजिटल कलाकृति की तस्वीरें, चंद्रयान-2 द्वारा भेजी गई ‘पृथ्वी की पहली तस्वीरों’ के रूप में वायरल appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading