राहुल गांधी का लोकसभा चुनाव के समय का वीडियो बाढ़ निरिक्षण के रूप में साझा

सोशल मीडिया में राहुल गांधी का समोसा खाने हुए एक वीडियो वायरल था। मधु किश्वर ने इस वीडियो को एक संदेश के साथ पोस्ट किया,“मज़ेदार दृश्य: वायनाड सांसद का केरल में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण।”-अनुवाद। इससे यह दर्शाया गया है कि राहुल गांधी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण करते समय मज़ेदार समय गुज़ार रहे थे। अब इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया है।

अन्य कुछ उपयोगकर्ताओं ने इस वीडियो को समान दावे के साथ फेसबुक और ट्विटर पर साझा किया है।

2019 के चुनाव अभियान का वीडियो

गूगल पर कीवर्ड्स से सर्च करने पर हमें अप्रैल 2019 में कुछ मीडिया संगठन द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किया गया समान वीडियो मिला। ABP न्यूज़ द्वारा अपलोड किये गए वीडियो का शीर्षक है –“देखिये: यूपी चुनाव के दौरान राहुल गांधी समोसे का आनंद उठा रहे हैं”-अनुवाद। आप वीडियो का विस्तृत संस्करण यहां देख सकते हैं।

राहुल गांधी ने हाल ही में अपने निर्वाचन क्षेत्र वायनाड का दौरा किया था जो केरल राज्य में भारी वर्षा से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्षेत्रों में से एक है।

सोशल मीडिया में प्रसारित किया जा रहा वीडियो हाल की बाढ़ से असंबधित है। ऑल्ट न्यूज़ ने हाल ही में राहुल गांधी पर निशाना साधने वाली गलत अफवाहों की पड़ताल की है। एक फोटोशॉप्ड ट्वीट के माध्यम से यह दावा किया गया था कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सुषमा स्वराज के निधन पर उनके परिवार को श्रद्धांजलि दी।

The post राहुल गांधी का लोकसभा चुनाव के समय का वीडियो बाढ़ निरिक्षण के रूप में साझा appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading