2013 की तस्वीर को कश्मीर में भारतीय सरकार का अत्याचार बताकर शेयर किया गया

सोशल मीडिया में गलत सूचनाओं को फैलानेवालों के लिए कश्मीर मुख्य विषय बन गया है। सोशल मीडिया में एक तस्वीर को इस दावे से प्रसारित किया गया है कि यह तस्वीर अनुच्छेद 370 पर भारत सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के बाद कश्मीर की हालिया स्थिति को दर्शाता है।

उपरोक्त ट्वीट को #28DaysOfKashmirShutdown के साथ पोस्ट किया गया था। समान तस्वीर व्हात्सप्प पर भी प्रसारित है। ऑल्ट न्यूज़ एप के उपयोगकर्ताओं ने इस तस्वीर के हालिया होने के दावे की पड़ताल करने के लिए हमसे अनुरोध किया है।

2013 की तस्वीर

गूगल पर एक आसान से रिवर्स सर्च से पता चला कि यह तस्वीर 2013 की है। यह सितंबर 2013 में श्रीनगर में एक आतंकवादी हमले से संबंधित था, जिसमें एक केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का जवान शहीद हो गया था। ऑल्ट न्यूज़ को यह तस्वीर द इंडियन एक्सप्रेस के आर्काइव में प्राप्त हुई थी।

सितंबर 2013 की तस्वीर हाल ही में प्रसारित की गई है। ऐसे कई गलत दावों की ऑल्ट न्यूज़ ने पिछले महीने पड़ताल की थी, जो कश्मीर से संबन्धित थी।

The post 2013 की तस्वीर को कश्मीर में भारतीय सरकार का अत्याचार बताकर शेयर किया गया appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں