गुजरात के जूनागढ़ में सड़क पर दिखा शेरों का झुंड, वीडियो महाराष्ट् के ठाणे के रूप में प्रसारित

लोगों के निवासक्षेत्र में घूम रहे शेरों का झुंड का वीडियो सोशल मीडिया में इस दावे से वायरल है कि यह महाराष्ट्र के ठाणे के घोड़बंदर सड़क की है।

 

🧜‍♂🇮🇳🗣Ghodbunder road, Thane, Maharashtra Dated : 11/09/19.
Tme : 01.56 am live video🙋‍♂

Posted by Nagraj N Naidu on Thursday, 12 September 2019

वीडियो को साझा करने के लिए इस्तेमाल हुए संदेश के मुताबिक –“घोड़बंदर सड़क, ठाणे महाराष्ट्र तारीख: 11/09/19. समय: 01.56 am लाइव वीडियो”-अनुवादित। कई फेसबुक उपयोगकर्ता ने इस वीडियो को साझा किया है। ऑल्ट न्यूज़ को अपने अधिकृत एप पर इसकी पड़ताल करने के कई अनुरोध प्राप्त हुए हैं।

एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने भी इस वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमसे पूछा है।

गुजरात का वीडियो

यह वीडियो ठाणे में नहीं बल्कि गुजरात के जूनागढ़ में लिया गया था। इंडियन एक्सप्रेस के लेख के मुताबिक, भारी बारिश और बाढ़ के कारण वन्यजीव क्षेत्र प्रभावित हुए है, बुधवार को आई तेज बारिश के कारण शेर जंगल से खुले मैदान की तरफ आ गए थे।

जूनागढ़ के वन संरक्षक ने ट्वीट किया कि बारिश हो या नहीं जूनागढ़ में सड़कों पर शेरों का दिखना आम बात है।

इसके अलावा, वीडियो में गुजराती भाषा में लिखे संदेश के बोर्ड को देखा जा सकता है और लोगों को भी गुजराती में बातचीत करते हुए सुना जा सकता है।

इससे पहले भी, जूनागढ़ के एक अन्य वीडियो को, जिसमें शेर को रास्ता पार करते हुए देखा गया था, मुंबई के आरे कॉलोनी का बताकर साझा किया गया था।

The post गुजरात के जूनागढ़ में सड़क पर दिखा शेरों का झुंड, वीडियो महाराष्ट् के ठाणे के रूप में प्रसारित appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading