HW न्यूज़ ने आज तक के पुराने प्रोमो की फोटोशॉप तस्वीर की प्रसारित, बाद में दिया स्पष्टीकरण

10 सितंबर को, HW न्यूज़ ने रवीश कुमार के रेमन मैग्सेसे अवार्ड जीतने और तबरेज़ अंसारी की लिंचिंग पर एक शो प्रसारित किया, तबरेज़ के केस से हाल ही में हत्या के आरोप को हटा दिया गया है। इस शो में एंकर के तौर पर अभिसार शर्मा थे, सोशल मीडिया में गलत कारणों से इस शो ने ध्यान आकर्षित किया है।

कार्यक्रम के दौरान, शर्मा ने चंद्रयान -2 पर आज तक प्रोमो की एक फ़ोटोशॉप तस्वीर के बारे में बात की थी। इस बात पर कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ता ने ‘पोलिटिकल कीड़ा’ द्वारा बनाए गए वीडियो को साझा करते हुए अभिसार शर्मा पर निशाना साधा था।

आज तक की एंकर चित्रा त्रिपाठी ने भी ट्वीट करके इस गलत सूचना के बारे में बताया था, जिन्हें फोटोशोप प्रोमो में दर्शाया गया है।

असली प्रोमो

HW न्यूज़ द्वारा प्रसारित फोटोशॉप प्रोमो आज तक द्वारा चंद्रयान-2 के लॉन्च पर 22 जुलाई को प्रसारित किए गए प्रोमो की फॉटोशॉप तस्वीर है। उसी दिन चित्रा त्रिपाठी ने इस असली प्रोमो को ट्वीट किया था।

जैसा कि स्पष्ट है कि मूल प्रोमो की तस्वीर में लिखा हुआ है –“अब चांद हमारी मुट्ठी में!”, जबकि फोटोशॉप तस्वीर में प्रधानमंत्री के नाम को शामिल किया गया है –“अब चांद मोदी की मुट्ठी में!”

फोटोशॉप किया गया प्रोमो सोशल मीडिया में तब से प्रसारित है जब से इसे HW न्यूज़ में प्रसारित किया गया है।

HW न्यूज़ की प्रतिक्रिया

इस त्रुटि की जानकारी जब HW न्यूज़ और अभिसार शर्मा को हुई, तो इस चैनल ने अपने प्रसारण को वापस ले लिया और उसे दुबारा गलत जानकारी को डिलीट करके प्रसारित किया गया। इस पर एक स्पष्टीकरण यूट्यूब पर अपलोड किया गया मगर यह स्पष्टीकरण वेबसाइट, फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर मौजूद नहीं है।

शर्मा ने अपडेट वीडियो को ट्वीट करते हुए भी स्पष्टीकरण नहीं दिया था, उन्होंने वीडियो के शीर्षक में लिखा –“रआखिर रवीश कुमार के मैग्सेसे पुरस्कार पर मोदी सरकार क्यों खामोश है”

आज तक के फॉटोशॉप प्रोमो को एंकर अभिसार शर्मा द्वारा दिखाया और HW न्यूज़  द्वारा प्रसारित किया गया। HW न्यूज़ ने पिछले साल दिसंबर में पत्रकार विनोद दुआ द्वारा प्रसारित शो का प्रसारण किया था, जिसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बंद प्रोजेक्ट और NPAs के बारे में दर्शकों को गलत जानकारी दी गई थी। चैनल ने बाद में अपने कार्यक्रम को हटा दिया था और इसके बारे में एक विस्तृत स्पष्टीकरण दिया था।

यह फोटोशॉप ट्वीट 8 सितंबर को द वायर वेबसाइट द्वारा प्रकाशित एक लेख में भी मौजूद था।

The post HW न्यूज़ ने आज तक के पुराने प्रोमो की फोटोशॉप तस्वीर की प्रसारित, बाद में दिया स्पष्टीकरण appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں