KBC सीज़न-11 को मिला तीसरा करोड़पति, जीत सकते थे 7 करोड़!

KBC सीज़न-11 को मिला तीसरा करोड़पति, जीत सकते थे 7 करोड़!

क्या मशहूर टीवी प्रोग्राम कौन बनेगा करोड़पति सीज़न 11 को तीसरा करोड़पति मिल गया है!

बिहार के सनोज राज और महाराष्ट्र की बबीता तायड़े के बाद ‘कौन बनेगा करोड़पति 11’ को सीजन का तीसरा करोड़पति मिल गया है। सोनी टीवी ने शो का नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें दिखाया गया है कि मधुबनी, बिहार के गौतम कुमार झा 15 सवालों के सही जवाब देकर 1 करोड़ रुपए जीत चुके हैं।

प्रोमो में यह भी दिखाया गया है कि गौतम जैकपॉट यानी 7 करोड़ रुपए के लिए 16वां सवाल भी खेल रहे हैं। माना जा रहा है कि गौतम इस सवाल का सही जवाब देकर इस सीजन में जैकपॉट जीतने वाले पहले कंटेस्टेंट बन सकते हैं।

सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से केबीसी का एक प्रोमो शेयर किया है। इसमें अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर गौतम कुमार झा बैठे हुए हैं। तभी अमिताभ खुशी से कहते हैं एक करोड़। इसके बाद गौतम अपनी पत्नी को गले से लगाते हैं। प्रोमो से ये साफ लग रहा है कि गौतम एक करोड़ की राशि जीत चुके हैं।

चैनल की ओर से प्रोमो के साथ कैप्शन में लिखा है, “सिर्फ एक सही जवाब… गौतम इस सीजन में जैकपॉट अमाउंट 7 करोड़ रुपए जीतने वाले पहले कंटेस्टेंट होंगे।” यह एपिसोड मंगलवार और बुधवार को टेलीकास्ट किया जाएगा।

रेलवे में सीनियर सेक्शन इंजीनियर हैं गौतम
गौतम भारतीय रेलवे में सीनियर सेक्शन इंजीनियर हैं। फिलहाल, उनकी पोस्टिंग पश्चिम बंगाल के आद्रा में है। उन्होंनेआईएसएम धनबाद से एम.टेक की डिग्री ली है।

रेलवे ज्वॉइन करने से पहले वे कैनरा बैंक में मैनेजर रह चुके हैं। शो के प्रोमो में गौतम को ‘केबीसी’ तक पहुंचाने का श्रेय उनकी पत्नी को दिया गया है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading