Jharkhand Election Results: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM का कैसा प्रदर्शन? जानिए अबतक कितने वोट मिले

नई दिल्ली: झारखंड विधानसभा चुनावों की मतगणना के सोमवार दोपहर 12.15 बजे तक मिले रुझानों के अनुसार असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) का वोट शेयर 1% है वहीं, NOTA का वोट शेयर 1.50% है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक दोपहर 12.15 बजे तक की गिनती के मुताबिक एआईएमआईएम को सिर्फ 35814 वोट मिले हैं जबकि NOTA के तहत 55919 वोट पड़ चुके हैं। यही हाल आम आदमी पार्टी का भी है। आप को भी नोटा से कम वोट पड़े हैं।
vy1l0sHpwU
बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव- 2019 में अपनी पार्टी का खाता खोलने के लिए ओवैसी ने धुआंधार प्रचार किया था। लेकिन अबतक मिले रुझानों के मुताबिक ओसैवी के उम्मीदवार जमानत भी नहीं बचा पाएंगे।

गौरतलब है कि इस साल 30 नवंबर से झारखंड विधानसभा के चुनाव शुरू हो गए थे। नक्‍सल प्रभावित राज्‍य होने के चलते यहां 5 चरणों में चुनाव हुआ। आखिरी चरण के तहत 20 दिसंबर को वोट डाले गए। पांच चरणों में 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच हुए मतदान के बाद सभी सीटों के लिए ईवीएम में बंद मतों की गणना सोमवार को जारी है।