44 जवान शहीद हो गए फिर भी शूटिंग में व्यस्त रहे मोदी, अब दिल्ली जल रही है तो क्या वो आग बुझाएंगे ?

देश की राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में हिंसक भीड़ घरों से लेकर गाड़ियों में आग लगा रही है। पथराव हो रहा है। पुलिस, सामान्य नागरिक एवं पत्रकारों पर हमला किया जा रहा है।

वहीं देश में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आये हुए हैं। डोनाल्ड ट्रम्प के स्वागत में पीएम मोदी लगे हुए हैं। कल अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प और उनके परिवार को जब पीएम मोदी साबरमती आश्रम की सैर करवा रहे थे उसी समय देश की राजधानी जल रही थी।

आप MLA बोले- दंगाई आग लगा रहे हैं, अधिकारी फ़ोन नहीं उठा रहे हैं, क्या ये ‘गुजरात दंगा 2.0’ है?

ऐसी स्थिति में पीएम मोदी से सवाल किये जा रहे हैं की वो हिंसा पर कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं दे रहे हैं। शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा कि –

“जिस शख़्स ने पुलवामा में 44 जवानों के शहीद होने के बाद भी अपनी डिस्कवरी चैनल वाली शूटिंग नहीं रोकी थी उससे आप उम्मीद करते हैं कि वो दिल्ली में जलते हुए घरों को बुझाने के लिये पानी का इंतज़ाम करेगा ??”

https://platform.twitter.com/widgets.js

पीएम मोदी को दिल्ली की जनता का बेहाल हाल देखना चाहिए और जल्द से जल्द दंगाइयों और उन्हें भड़काने वालों पर निष्पक्षता के साथ कार्रवाई के आदेश देने चाहिए।

The post 44 जवान शहीद हो गए फिर भी शूटिंग में व्यस्त रहे मोदी, अब दिल्ली जल रही है तो क्या वो आग बुझाएंगे ? appeared first on Bolta Hindustan.

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading