हैदराबाद रेप केस के आरोपी के पिता का एक्सीडेंट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

हैदराबाद रेप केस के आरोपी के पिता का एक्सीडेंट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

हैदराबाद के दिशा गैंगरेप और हत्या मामले के एक आरोपी के पिता का गुरुवार को एक्सीडेंट हो गया. 6 दिसंबर को पुलिस एनकाउंटर में मारे गए आरोपी चिनानकेशवलु के पिता का एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.

गैंगरेप के दोषी चिनानकेशवलु के पिता के हादसे में घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद के NIMS में शिफ्ट कर दिया गया.

जानकारी के मुताबिक 55 वर्षीय सीएच कुमारान्ना को हादसे में गंभीर चोटें आईं हैं. कुमारान्ना उस समय हादसे का शिकार हो गए जब वह गुरुवार को नारायनपेट जिले में मक्खल मंडल में जकालिर गांव से लौट रहे थे तभी एक कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी. कार की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें हैदराबाद के NIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया.

हैदराबाद गैंगरेप के सभी आरोपियों के शवों को 17 दिनों बाद 23 दिसंबर को उनके परिवार को सौंप दिया गया. AIIMS (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) से डॉक्टरों की एक टीम हैदराबाद के गांधी अस्पताल आई थी, जिसकी निगरानी में आरोपियों के शवों की फिर से पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट तैयार की गई.

डॉक्टर अपनी रिपोर्ट तेलंगाना हाई कोर्ट को एक सील्ड कवर में सौंपा. पोस्टमॉर्टम के 4 घंटे बाद शवों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया.

This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading