
हैदराबाद: हैदराबाद में आज भी कई स्थानो पर बारिश का सिलसिला जारी है। इस दौरान शहर में बिजली गिरने की भविष्यवाणी करते हुए अवाम को घरों और दफ़तर में ही रहने का मश्वरा दिया गया है। मौसम विभाग ने शहर में ज़बरदस्त बारिश और बिजली गिरने का चेतावनी दी है। कमिशनर जी ऐच एम सी लोकेश कुमार ने शहरीयों से अपील की कि वो एहतियाती से घरों और दफ़ातर में ही रहें बाहर ना निकलें। याद रहे कि कल शहर में हुई ज़बरदस्त बारिश के दौरान मलक पेट इलाके के एक मकान पर बिजली गिरने की घटना पेश आचुका है लेकिन इस में कोई जानी नुक़्सान नहीं हुआ।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source