
नागरिकता संशोधन बिल आज संसद में पेश होगा. इस बीच देश के कई इलाकों में इस बिल का विरोध जारी है. हैदराबाद की बात करें तो ये भी प्रदर्शन का केंद्र बना हुआ है. नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (NRC) और नागरिकता संशोधन विधेयक (CAB) के खिलाफ आम लोगों द्वारा यहां पर मौन विरोध प्रदर्शन किया गया।
असम में भी पिछले एक हफ्ते से नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में रैलियों और प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। असम में भाजपा नीत सरकार के मंत्रियों को काले झंडे दिखाए जा रहे हैं और उनके पुतले जलाए जा रहे हैं। सोमवार को संसद में गृहमंत्री अमित शाह नागरिक एकता सांशोधन बिल को पेश करेंगे।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source