
हैदराबाद: शहर हैदराबाद में डेंगू बुख़ार से एक लड़की की मौत की हबर मिली है। बेगम पेट के रसूल पूरा से ताल्लुक़ रखने वाली गौतमी नामी छात्रा पिछले एक हफ़्ते से बीमार थी। उसे गंभीर बुख़ार की शिकायत पर ईलाज के लिए कम्स हॉस्पिटल में शरीक करवाया गया था जहां आज उस की मौत हो गई।
डॉक्टर्स के मुताबिक़ लड़की के हालत गंभीर थी उसका वेंटीलेटर पर रखकर ईलाज किया गया। डॉक्टर्स ने बताया कि प्लेटलेट्स कम होने की वजह से लड़की की मौत हो गई। गौतमी के परिवार ने इल्ज़ाम लगाया कि डॉक्टर्स ने ईलाज के नाम पर काफ़ी रक़म वसूल की है फिर भी छात्रा की जान नहीं बचाई गई। इन्होंने पूरी रक़म वापिस ना करने तक नाश को वहां से ना हटाने का धमकी दी है।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source