
मोहम्मद आमिर उर्फ बलबीर सिंह ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी के उस बयान का जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने अयोध्या फैसले में मस्जिद निर्माण के लिए मिली 5 एकड़ भूमि को खैरात बताया था।
न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, बलबीर सिंह कारसेवक रहे थे, जो बाबरी विध्वंस में शामिल थे। बाद में पछतावे में उन्होंने मुस्लिम धर्म अपना लिया था। तब से उन्हें मोहम्मद आमिर नाम से पुकारा जाता है।
शीर्ष अदालत ने शनिवार को अयोध्या मामले पर फैसला सुनाया। फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को निर्देश दिया कि सुन्नी वक्फ बोर्ड को अयोध्या में मस्जिद निर्माण के लिए 5 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने का इंतज़ाम किया जाए।
अदालत के इस फैसले पर ओवैसी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि मुस्लिम समाज अपने कानूनी अधिकार की लड़ाई लड़ रहा है और उसे कतई किसी खैरात की आवश्यकता नहीं है।
ओवैसी ने एक बयान में कहा था कि, ‘हम लोग अपने कानूनी हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। मेरे खयाल से हमें 5 एकड़ भूमि का प्रस्ताव ठुकरा देना चाहिए। हमें किसी सरपरस्ती की आवश्यकता नहीं है।’
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source