
नच बलिए 9 के सेट से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार नच बलिए 9 के सेट पर बड़े हादसे को टालने के लिए मदरसे के बच्चों को बुलाकर कुरान पढ़ाई गई है। इस बार एक्स के कांसेप्ट के साथ नच बलिए 9 को दर्शकों का बेहद प्यार मिल रहा है। ये शो आते ही टीआरपी में टॅाप पर पहुंच गया है। ऐसे में मेकर्स शो के साथ कोई भी रिक्स नहीं लेना चाहते हैं। सलमान खान इस शो के निर्माता हैं। उनकी टीम किसी भी तरह से द कपिल शर्मा शो की तरह इस शो को भी सफल टीवी शो की फेहरिस्त में शामिल करना चाहती हैं।
दरअसल, नच बलिए 9 के कंटेस्टेंट को हो रही बीमारी और इंजरी को देखते हुए सेट को अपवित्र माना जा रहा है। इन हादसों को रोकने के लिए मेकर्स ने मदरसा के कुछ स्टूडेंट को बुलाया और शो के सेट पर कुरान खाना करवाया। वे मानते हैं कि ये करवाने से कंटेस्टेंट की लाइफ जर्नी स्मूथ हो जाएगी, किसी को कोई इंजरी नहीं होगी, कोई बीमारी नहीं होगी। लोग मान रहे हैं कि यह ठीक आइडिया है और उम्मीद कर रहे हैं कि यह कंटेस्टेंट के फेवर में ही हो।
बात करें, पिछले एपिसोड की तो शांतनु महेश्वरी ने अपने पार्टनर के बिहाफ पर अकेले ही परफॉर्म किया था। नित्यामी शिर्के सोशल मीडिया पर परेशान करने वाले इस हादसे के बारे में लिखा,’दो दिन पहले शांतनुन और मैं नच बलिए 9 के मंच पर पहली बार एक साथ परफॉर्म किया। उस दिन से हम बहुत नर्वस हैं लेकिन इससे कहीं ज्यादा एक्साइटमेंट था कि हम एक जोड़ी के तौर पर अपना अच्छा परफॉर्मेंस दें। दुर्भाग्य से, रिहर्सल के पहले दिन एक गलत लिफ्ट की वजह से गिर गई। मैं जानती थी कि मेरे घुटने काफी दर्द है लेकिन मुझे नहीं लगता कि उस हममे से किसी को इतना सीरियस लगा था।’
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source