हरियाणा में BJP के 6 मंत्री हार सकते हैं चुनाव, चल रहे हैं पीछे !

हरियाणा में BJP के 6 मंत्री हार सकते हैं चुनाव, चल रहे हैं पीछे !

हरियाणा में विधानसभा चुनाव परिणाम के लिए वोटों की गिनती जारी है। रुझाने में कभी भाजपा को बहुमत मिल रहा था तो कभी कांग्रेस भाजपा को कड़ी टक्कर देती दिख रही है। इस बीच भाजपा के पांच मंत्री पीछे चल रहे हैं वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला भी टोहाना सीट से पीछे हैं। जेजेपी के देविंदर सिंह बबली करीब 12 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। बता दे कि दो मंत्रियों को भाजपा ने पहले ही चुनाव में नहीं उतारा था।

सुबह 11 बजे तक के रुझानों के अनुसार, बीजेपी 41 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जबकि 2014 के विधानसभा चुनाव में वह 47 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं कांग्रेस 34 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि 2014 के विधानसभा चुनाव में वह 15 सीटों पर जीत हासिल की थी। जेजेपी सात सीटों पर आगे चल रही है।

अगर हरियाणा में बीजेपी और कांग्रेस में कोई भी अगर 46 के बहुमत के आंकड़े को नहीं छू पाता है तो उसे सरकार बनाने के लिए जेजेपी का सहारा लेना पड़ेगा। ऐसे में जेजेपी हरियाणा में किंगमेकर साबित हो सकती है। अभी ये रुझान है इसलिए पूरे नतीजे आने पर असल तस्वीर साफ हो सकेगी।

मनोहर के कैबिनेट मंत्रियों का हाल

अनिल विज 6136 से आगे

कैप्टन अभिमन्यु 12945 से पीछे

रामबिलास शर्मा  2433 से पीछे

ओपी धनखड़ 1856 से पीछे

कृष्णलाल पंवार 13565 से पीछे

कविता जैन 11313 से पीछे

चार राज्य मंत्रियों में कृष्ण बेदी और मनीष ग्रोवर पीछे

(नरबीर सिंह और विपुल गोयल को टिकट नहीं)

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading