स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं (निकायों) के चुनावों मेंबाएं के बजाय दाहिने हाथ की तर्जनी (इन्डेक्स फिंगर) में लगेगी स्याही

मुंबई, दिनांक 20 (रा. चु. आ.): लोकसभा चुनावों की पृष्ठभूमि के आधार पर राज्य के विभिन्न स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं का चुनाव 24 मार्च, 2019 को होने वाला है। इन चुनावों में हिस्सा लेने वाले मतदाताओं के बाएं हाथ के तर्जनी (इन्डेक्स फिंगर) के बजाय दाएं हाथ के तर्जनी पर स्याही लगाई जाएगी, ऐसी जानकारी राज्य चुनाव (निर्वाचन) आयोग के आयुक्त ज. स. सहारिया ने आज यहां पर दी है।

 

श्री सहारिया ने कहा कि स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनावों के दौरान, मतदाताओं के बाएं हाथ के तर्जनी पर स्याही का पक्का निशान लगाया जाता है; साथ ही, पुन: मतदान कराने की स्थिति (समय) में बाएं हाथ के बीच की अंगुली में स्याही लगाई जाती है। राज्य चुनाव आयोग की ऐसी स्थायी निर्देश हैं। परंतु, भारत निर्वाचन आयोग ने 10 मार्च 2019 को पूरे देश में लोकसभा के आम चुनावों का एलान किया। उसके अनुसार, राज्य में 11, 18, 23 और 29 अप्रैल 2019 को चार चरणों में मतदान किया जाएगा। लोकसभा और संबंधित स्थानीय निकाय संस्थानों के लिए सामान्य रुप से एक ही साथ मतदान होने के कारण स्याही की निशान को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा न हो पाए, इसके लिए स्थानीय निकाय संस्थानों के चुनावों के दौरान मतदाताओं के बाएं हाथ की तर्जनी पर स्याही न लगाकर अन्य किसी भी अंगुली पर स्याही लगाएं, ऐसा निर्देश देने का निवेदन महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुरोध के मद्देनजर, राज्य चुनाव आयोग ने 24 मार्च, 2019 को होने वाले 557 ग्राम पंचायतों, 82 सरपंच के रिक्त पदों पर उपचुनाव, विभिन्न जिला परिषद और पंचायत समिति के चार रिक्त पदों के लिए उपचुनाव और 3 नगरपालिका परिषद के चुनावों आधार पर यह निर्णय लिया गया है। इसलिए इन चुनावों में, बाएं हाथ के तर्जनी के बजाय दाएं हाथ के तर्जनी को स्याही लगाया जाएगा। चूंकि स्थानीय निकायों की कुल सीटों और मतदाताओं की संख्या लोकसभा के आम चुनावों की तुलना में बहुत कम है, इसलिए इस परिवर्तन से मतदाताओं के बीच भ्रम पैदा नहीं होगा, श्री सहारिया ने स्पष्ट किया है।
24 मार्च, 2019 को इन स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं पर होगा मतदान: नगरपरिषद: पालघर (जिला पालघर), सिंदखेडराजा और लोनार (जिला बुलढाणा)। जिला परिषद: पुणे- देहुगाँव-लोहगाँव चुनाव विभाग (ता. हवेली)। पंचायत समितियाँ: बागलाण (जिला नाशिक) – पठावे दिगर निर्वाचक गण और मोहाडी (जिला भंडारा) – वरठी और पालोरा।
आम चुनावों में होने वाली ग्राम पंचायतों की जिलेवार संख्या: ठाणे -3, रायगढ़ -20, रत्नागिरी -11, सिंधुदुर्ग -4, नाशिक -48, धुले -18, जलगाँव -12, अहमदनगर -3, नंदुरबार -5, पुणे -20, सोलापुर -8 , सातारा -44, कोल्हापुर -3, औरंगाबाद -3, उस्मानाबाद -2, परभणी -1, अमरावती -1, अकोला -14, वाशीम -32, बुलडाणा -2, नागपुर -2, वर्धा -298, चंद्रपुर -1 और गढ़चिरोली – 2 कुल- 557
उपचुनाव के जिलेवार सरपंच पदों का जिलेवार तरीके से रिक्त जगह: ठाणे -1, रायगढ़ -15, सिंधुदुर्ग -3, नाशिक -4, धुले -1, जलगांव -2, अहमदनगर -4, नंदुरबार -1, पुणे -3, सोलापुर -3, सातारा -6 , सांगली – 2, कोल्हापुर -8, बीड – 1, नांदेड़ – 6, उस्मानाबाद – 2, परभणी – 2, अकोला – 3, यवतमाल – 1, वाशिम – 6, बुलढाणा – 2, नागपुर – 6 कुल – 82

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading