सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक पोस्ट्स करने वालो के खिलाफ करवाई, UP पुलिस ने दर्ज किए 14 मुकदमें

सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक पोस्ट्स करने वालो के खिलाफ करवाई, UP पुलिस ने दर्ज किए 14 मुकदमें

सोशल मीडिया पर सांप्रदायिकता फैलाने वालों के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने इस संबंध में कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे. यूपी पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया के माध्यम से सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की गई है.

यूपी पुलिस के मुताबिक सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश करने को विफल करने के लिए 67 सोशल मीडिया अकाउंट्स ब्लॉक कर दिए गए हैं. साथ ही सोशल मीडिया पर सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ 14 मामले दर्ज किए गए हैं. यूपी पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि सोशल मीडिया पर सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश करने वालों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

यूपी पुलिस ने यह भी कहा कि ऐसे मामले में आरोपियों के खिलाफ रासुका यानी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत भी कार्रवाई की जाएगी. उत्तर प्रदेश पुलिस की यह कार्रवाई उस समय सामने आई है, जब महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव के साथ ही उत्तर प्रदेेश की कई विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں