सीरिया छोड़ने से पहले अमेरिकी फौज ने अपने ही बेस को किया तबाह

सीरिया छोड़ने से पहले अमेरिकी फौज ने अपने ही बेस को किया तबाह

अमेरिकी फौज ने सीरिया से वापसी के दौरान अपने ही एयरबेस को बमबारी कर ध्वस्त कर दिया। सीरियाई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमेरिकी फौज ने उत्तरी सीरिया के अल-हसाका प्रांत में स्थित अपने एयरबेस को खाली करने से पहले बमबारी कर नेस्तनाबूद कर दिया।

सीरियन अरब न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका ने तल बायदर में अपने मिलिट्री बेस पर बमबारी कर हवाई पट्टियां और अन्य बुनियादी ढ़ांचों को जमींदोज कर दिया। गौरतलब है कि अमेरिका फौज ने अपने जिस बेस पर बमबारी की वह अल तामर शहर के नजदीक स्थित है। यहीं पर अमेरिका समर्थित कुर्दिश लड़ाकों और तुर्की की सेना के बीच युद्ध चल रहा है।

न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी फौज अल-हसाका स्थित अपने बेस को खाली कर रही है। गौरतलब है कि विगत 7 अक्टूबर को अमेरिका ने घोषणा किया था कि वह उत्तरी सीरिया से अपनी सेना को वापस बुला रहा है। इससे दो दिन पहले ही तुर्की ने इस क्षेत्र में कुर्दों के खिलाफ सैन्य अभियाल शुरू किया था।

व्हाइट हाउस ने कहा था कि इस समय अमेरिका तुर्की के किसी अभियान को समर्थन देने या उसमें शामिल होने की स्थिति में नहीं है। इसके एक हफ्ते बाद अमेरिका के डिफेंस सेक्रेटरी मार्क एस्पर ने कहा कि वह उत्तरी सीरिया से अपने 1000 सैनिकों को वापस बुला रहे हैं क्योंकि अमेरिका नहीं चाहता कि उनके सैनिक विरोधी सेनाओं के संघर्ष में फंसें।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں