साध्वी प्रज्ञा के विरोध में हेमंत करकरे के वेश में पहुंचे NCP विधायक

शनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायक प्रकाश गजभिये ने बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर के लोकसभा चुनाव के दौरान शहीद आईपीएस हेमंत करकरे को लेकर दिए गए बयान का अपने अंदाज में महाराष्ट्र विधानभवन में प्रदर्शन किया. बुधवार को गजभिये शहीद आईपीएस हेमंत करकरे (Hemant Karkare) के वेश में विधानभवन पहुंचे. उनके हाथ में पोस्टर था, उस पोस्टर पर लिखा था, ‘प्रज्ञा के श्राप से मौत हुई है, यह अंधश्रद्धा है, मैं तो देश के लिए शहीद हुआ हूं.’करकरे के वेश में पहुंचे एनसीपी विधायक गजभिये ने कहा कि मैं इस तरह से आकर सिर्फ ये बताना चाहता था कि शहीद आईपीएस हेमंत करकरे किसी के श्राप से नहीं मरे, बल्कि वे देश के लिए शहीद हुए थे. इस घटना की खबर जैसे ही पुलिस को लगी गजभिये को तुरंत बाहर निकाल दिया गया.

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading