नई दिल्ली: ऑल इण्डिया मजलिस ऐ इत्तेहादुल मुस्लिमीन उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेता और सहारनपुर मण्डल के अध्यक्ष मुफ़्ती ओसामा इदरीस नदवी संगठन की समीक्षा लेने के लिये देवबंद पहुँचे जहां उनका कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से शानदार स्वागत किया गया।
मुफ़्ती ओसामा इदरीस नदवी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि संगठन को मजबूत करना और मजबूत लोगों को पार्टी से जोड़ना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।
नदवी ने कहा कि बड़े अफसोस की बात है कि आजादी के 70 सालों बाद तक भारतीय मुसलमान नेतृत्व से खाली है,कथित सेक्युलर पार्टियों ने मुसलमानों में नेता उभरने नही दिये, लेकिन अब वक्त अचुका है जब हमें पिछले 70 सालों का जवाब देना है।

मुफ़्ती ओसामा ने कहा कि भारत में मुसलमानों को उनका हक और इंसाफ दिलाने का काम सिर्फ और सिर्फ बैरिस्टर असदउद्दीन ओवैसी कर रहे हैं,तमाम लोगों को चाहिए कि बैरिस्टर ओवैसी को मजबूत करें।
ऑल इण्डिया मजलिस ऐ इत्तेहादुल मुस्लिमीन के कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात कर जल्दी ही संगठन के विस्तार का ऐलान करने का वादा मुफ़्ती ओसामा नदवी ने किया,इस अवसर पर हाजी फ़ुजैल आमिर,मुसतगीस काशिफी,शादाब कुरैशी, एस चौधरी,आफताब अहमद,दानिश खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source