नई दिल्ली: 2017 में सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास करने वाले साफिन हसन ने 570 वी रैंक हासिल करी थी जो मात्र 22 साल की उम्र में आईपीएस बनें। इन्होंने न जानें कितनी मुश्किलों का सामना करके ये मकाम हासिल किया है। इनकी मां घर-घर जाकर रोटियां बेलने का काम करती थीं। इतना ही नहीं न जानें ऐसी कितनी रातों को इन्हें खाना भी नसीब नहीं हुआ।
ऐसी ही मुश्किलों को मात देकर साफीन हसन आज यहां तक पहुंचे हैं। बता दें कि देशभर में सबसे कम आयु में आईपीएस अधिकारी बने साफीन हसन को जामनगर में नियुक्त किया गया है। वे 23 दिसंबर से पुलिस अधीक्षक के रूप में ये कार्यभार संभालेंगे।

साफीन गुजरात के सूरत जिले के रहने वाले हैं। उनके माता-पिता हीरे की एक यूनिट में नौकरी करते थे। एक बार जब प्राइमरी स्कूल में कलेक्टर आए थे तो सबने उन्हें इज्जत दी उस वक्त साफीन को आश्चर्य हुआ। इस विषय पर साफीन ने अपनी मौसी से पूछा तो उन्होंने बताया कि कलेक्टर किसी जिले का राजा होता है। एक अच्छी पढ़ाई करके कलेक्टर बना जा सकता है। तभी हसन ने कलेक्टर बनने की ठान ली।

हसन ने बताया कि 2000 में उनका घर बन रहा था। उनके माता-पिता दिन में मजदूरी और रात में घर के लिए ईट ढोते थे। उसी दौरान मंदी के चलते माता-पिता की नौकरी चली गई। उसके बाद उनके पिता ने घर चलाने और बच्चों को पढ़ाने के लिए घरों में इलेक्ट्रीशिन का काम करने के साथ-साथ रात में ठेला लगाकर उबले अंडे और ब्लैक टी बेची।
दूसरी तरफ हसन की मां रोटियां बनाने का काम करती थीं। न जाने कितने घंटे वे रोटियां ही बेलती रहती थीं। अपने माता-पिता का ये संघर्ष देखकर वे हमेशा सोचते की मां-बाप के लिए कुछ करना है। हसन को बचपन से ही पढ़ना पसंद था। लेकिन साथ ही वे अन्य गतिविधियों का भी हिस्सा बनते थे।
इन्होंने प्राइमरी पढ़ाई सरकारी स्कूल में गुजरारती मीडियम से की। हसन के जब 10वीं में 92 प्रतिशत आए तो इनका मन था साइंस स्ट्रीम से पढ़ने का। हसन बताते हैं कि उस साल इनके जिले में एक प्राइमरी स्कूल खुल रहा था जिसकी फीस बहुत ज्यादा थी। पर इनकी आधी से ज्यादा फीस माफ कर दी गई। 11वीं कक्षा में इन्होंने अंग्रेजी सीखना शुरू किया। हसन अपने हॉस्टल खर्च के लिए छुट्टियों में बच्चों को पढ़ाते थे। यूपीएससी के पहले अटेंप्ट के समय उनका एक्सीडेंट हो गया फिर भी वे परीक्षा देने गए । बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source