शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों ने तिरंगा जलाया? नहीं, पाकिस्तान की पुरानी तस्वीर फिर से प्रसारित

मुस्लिम टोपी पहने दो व्यक्तियों को भारत का राष्ट्रीय ध्वज जलाते हुए दर्शाता एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा कि दिल्ली के शाहीन बाग में CAA और NRC के विरोध में मुसलमानों ने भारत का राष्ट्रीय ध्वज जलाया। तस्वीर पर अंकित संदेश में लिखा है, “शाइन बाग मैं मुसलमानों ने CAA NRC के विरोध में तिरंगा जलाया है मुसलमान आतंकवादी देशद्रोही है अब मुसलमानों को भगाना है पाकिस्तान में, हिन्दू भाई एक हो जाए, जाऊ श्री राम” प्रदीप लोधी नामक फेसबुक यूज़र ने इस तस्वीर को मोदी ‘2.0 (मोदी समर्थक जुड़े)‘ ग्रुप में पोस्ट किया है, जिसे इस लेख के लिखे जाने तक 1100 से अधिक बार शेयर किया जा चूका है।

pradip

एक अन्य यूज़र अनुराधा हिन्दु ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, “#संविधान बचाओ की रैली में #तिरंगा जला रहे हे. #गद्दार #कॉम #मुसलमान #बहिस्कार”

tiranga

ट्विटर पर भी इस तस्वीर को शेयर किया गया है।

पाकिस्तान की तस्वीर

ऑल्ट न्यूज़ ने इस तस्वीर की पड़ताल पिछले साल मई में ही की थी, जब यह एक अन्य भ्रामक दावे से वायरल थी। ये तस्वीर लगभग पांच साल पुरानी है और पाकिस्तान की है।

जुलाई 2015 में, इस तस्वीर को एक ब्लॉग के साथ प्रकाशित किया गया था, जिसका शीर्षक था, “पाकिस्तानी प्रदर्शनकारियों ने पीएम नरेंद्र मोदी का पोस्टर जलाया”। -(अनुवाद) उस विरोध प्रदर्शन से संबंधित तस्वीरों की खोज करने पर, हमें एक एसोसिएटेड प्रेस (एपी) के फोटोग्राफर द्वारा खींची गई मूल तस्वीर मिली।

उस तस्वीर के साथ पोस्ट किया गए कैप्शन में लिखा है, “मुल्तान, पाकिस्तान में गुरुवार 11 जून 2015 को पाकिस्तानी प्रदर्शनकारियों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान भारतीय झंडे को जलाया। पाकिस्तान ने, उस युद्ध, जिसमें 1971 तक पाकिस्तान का हिस्सा रहे क्षेत्र में अलगाववादियों के युद्ध के बाद स्वतंत्रता हासिल कर बांग्लादेश बनाया, कथित तौर पर भारतीय बलों की भूमिका मानने वाली भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा की गई टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।​​” -(अनुवाद)

इस तरह पाकिस्तान की एक पांच साल पुरानी तस्वीर को इस झूठे दावे से फिर से प्रसारित किया जा रहा है कि शाहीन बाग़ में मुस्लिमों ने CAA-NRC विरोध प्रदर्शन के दौरान भारतीय झंडा जलाया है।

The post शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों ने तिरंगा जलाया? नहीं, पाकिस्तान की पुरानी तस्वीर फिर से प्रसारित appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading