विडियो- मिलिए KBC 11 के पहले करोड़पति से जो सात करोड़ से चूक गए !

विडियो- मिलिए KBC 11 के पहले करोड़पति से जो सात करोड़ से चूक गए !

बिहार के प्रतियोगी सनोज राज हालांकि 7 करोड़ रुपये के जैकपॉट सवाल का सही जवाब नहीं दे पाए, लेकिन मेगास्टार अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए गए ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) के 11वें सीजन में वह पहले करोड़पति बनकर रोमांचित हैं। आईएएस के अभ्यार्थी सनोज फिलहाल दिल्ली में रहकर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उनकी रुचि नीति-निमार्ण और क्रियान्वयन में है। वे स्वास्थ्य और पयार्वरण के संबंध में नीतियां बनाना चाहते हैं। जब सनोज से एक करोड़ रुपये का सवाल पूछा गया था, तो 25 वर्षीय प्रतिभागी को जवाब पता था। लेकिन उन्होंने आखिरी लाइफलाइन लेना पसंद किया।

जब बिग बी ने उनसे पूछा कि जवाब जानने के बावजूद आपने लाइफलाइन क्यों लिया, तो सनोज ने कहा कि क्योंकि वे इस लाइफलाइन का इस्तेमाल 7 करोड़ के सवाल में नहीं कर पाते, इसलिए इसे बर्बाद करने की बजाय इस्तेमाल कर लिया। सनोज ने कहा, “मैं इस जीत पर खुशी महसूस कर रहा हूं। यह मेरे जीवन का महत्वपूर्ण क्षण है और मैं कई और मील के पत्थर हासिल करने के लिए केवल आगे बढ़ने का इरादा रखता हूं। मेरा मानना है कि अपने लक्ष्यों के प्रति कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण उन्हें प्राप्त करने की प्रक्रिया को और सुखद बना देगा।” उन्होंने कहा, “वर्तमान में मेरी यह खुशी अल्पकालिक है, क्योंकि मैं यूपीएससी परीक्षाओं पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं, जो अगले हफ्ते से शुरू होनेवाले हैं।”

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں