
राममंदिर (Ram temple) को लेकर मुगल साम्राज्य के अंतिम शासक बहादुर शाह जफर के वंशज ने बड़ा बयान दे दिया है। मुगल साम्राज्य के वंशज याकूब हबीबुद्दीन तुसी ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की ख्वाहिश जताते हुए कहा है कि अगर अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होता है तो हम पहली ईंट रखेंगे और हम मंदिर की नींव के लिए सोने की शिला दान करेंगे।
इससे पहले भी तुसी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद केस का पक्षकार बनाने की भी मांग की थी। लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका को कोर्ट ने स्वीकार नहीं किया था।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source