राज्य की संसदीय कार्यप्रणाली के वैभव में बढ़ोतरी करनेवाली इमारत खड़ी होगी – मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

मुंबई : महाराष्ट्र की संसदीय कार्यप्रणाली वैभवशाली है. इस वैभव में बढ़ोतरी करनेवाली मनोरा आमदार (विधायक) निवास की इमारत खड़ी होगी, ऐसा विश्वास मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज व्यक्त किया.

नए विधायक निवास का भूमिपूजन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों मनोरा विधायक निवास की जगह पर आज हुआ. इसके बाद आयोजित समारोह में वे बोल रहे थे. इस समय विधानसभा अध्यक्ष हरिभाऊ बागडे, विधान परिषद के सभापति रामराजे नाईक -निंबालकर, उपसभापति निलम गोऱ्हे, उपाध्यक्ष विजय औटी, विधीमंडल के प्रतोद राज पुरोहित, विधीमंडल के सचिव (कार्यभार) जितेंद्र भोले, वास्तूविशारद शशी प्रभू, के साथ मंत्री, अधिकारी उपस्थित थे.

इस समेत श्री. फडणवीस ने कहा कि, मनोरा विधायक निवास की वास्तु कई इतिहासों की गवाह थी. कइयों के अच्छी- बुरी यादें इसके साथ जुड़ी हुई थी. लेकिन इस विधायक निवास में बार बार ह्यो रही छोटी दुर्घटनाओं के चलते नई इमारत निर्माण करने का निर्णय लिया गया. नई इमारत में सुंदर और आवश्यक बातों का विचार कर इसका प्रारुप शशी प्रभू ने बनाया है. इसमें 800 से अधिक रूम रहेंगे. विधायक, पूर्व विधायक और सत्य ही विधिमंडल में आनेवाले शिष्टमंडल के लिए भी यहां व्यवस्था की जाएगी. एनबीसीसी द्वारा कम से कम समय में आधुनिक तकनीकी का उपयोग कर यह इमारत पूर्ण करने का आवाहन भी मुख्यमंत्री ने इस समय कहा. साथ ही मॅजेस्टिक आमदार निवास का पुनर्विकास किया जा रहा है, उस ओर भी ध्यान देने की सूचना उन्होंने की.

मनोरा विधायक निवास की यादों को ताजा करते हुए सभापति श्री. रामराजे निंबालकर ने कहा कि, विधायकों के लिए नई इमारत बहुत अच्छी होगी. इस इमारत की देखभाल करने की जिम्मेदारी सबकी है. साथ ही इस माध्यम से विधायकों को अच्छी सुविधा दी जाएगी. इस इमारत में विधायकों के साथ आनेवाले कार्यकर्ताओं की भी सुविधा हो.

विधानसभा अध्यक्ष श्री. बागडे ने कहा कि, मनोरा विधायक निवास की सुसज्ज वास्तू खड़ी हो रही है. फिलहाल विधायकों की व्यवस्था पांच अलग अलग स्थानों पर की जाती थी. अब इसी एक इमारत में सबकी व्यवस्था होगी.

उपसभापति निलम गोऱ्हे ने प्रास्ताविक किया. उपाध्यक्ष विजय औटी ने आभार प्रकट किए.

इससे पहले मनोरा विधायक निवास की जगह पर मुख्यमंत्री श्री. फडणवीस के हाथों भूमिपूजन किया गया. इस समय सभापति श्री. नाईक-निंबालकर, अध्यक्ष श्री. बागडे, सार्वजनिक निर्माण मंत्री चंद्रकांत पाटिल, संसदीय कार्यमंत्री विनोद तावडे, सामाजिक न्याय मंत्री सुरेश खाडे, पशुसंवर्धन मंत्री महादेव जानकर, विधानसभा के विपक्ष नेता विजय वड्डेटीवार, राज्यमंत्री दीपक केसरकर, संसदीय कार्य राज्यमंत्री विजय शिवतारे, सार्वजनिक निर्माण राज्यमंत्री परिणय फुके आदि उपस्थित थे.

नए विधायक निवास की रचना :-

  • कुल 34 मंजिला टॉवर होगा
  • कुल निर्माण 7.72 लाख चौरस फूट
  • सभागृह आसन क्षमता 240
  • पार्किंग, अस्पताल, बैंक, दुकान, भोजन कक्ष, योगा कक्ष, वाचनालय, छोटा थिएटर और उपहारगृह का समावेश
  • विधायक और अभ्यागतों के लिए अलग अलग कक्ष

The post राज्य की संसदीय कार्यप्रणाली के वैभव में बढ़ोतरी करनेवाली इमारत खड़ी होगी – मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस appeared first on Maharashtra Today.

This is syndicated feed from maharashtratoday.co.in we have not made any changes to the content Source- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading