मोहम्मद शमी के टीम में ना खिलाने पर कोच ने जताई हैरानी,जानिए क्यों नही किया टीम में शामिल ?

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में मुक़बाला न्यूजीलैंड के साथ होरहा है,बारिश के कारण मैच को स्थागित किया गया है,लेकिन इसके अलावा एक बड़ी बात ये देखने में आई है कि इस मैच में एक बार फिर मोहम्मद शमी को प्लाइंग 11 से बाहर रखा गया है,जबकि शमी का प्रदर्शन शानदार रहा है।

मोहम्मद शमी के टीम से बाहर होने पर सोशल मीडिया में हंगामा मचा हुआ है,फैन्स कप्तान को गुस्से का शिकार बना रहे हैं इस बीच शमी के कोच बदरुद्दीन सिद्दिकी ने भी हैरानी जाहिर की है।

मोहम्मद शमी को शुरुआती मैचों से भी टीम से बाहर रखा गया था, लेकिन बाद में मौका मिलने पर उन्होंने चार मैचों में 14 विकेट लिए हैं. श्रीलंका के खिलाफ खेले गए अंतिम लीग मैच में भी उन्हें अंतिम-11 में नहीं चुना गया था लेकिन तब यह माना गया था कि उन्हें आराम दिया गया है।

बदरुद्दीन ने कहा कि वह शमी को सेमीफाइनल में टीम में न लिए जाने से हैरान हैं. बदरुद्दीन ने कहा, “मैं हैरान हूं. जिसने चार मैचों में 14 विकेट लिए हैं उसे आप कैसे बाहर रख सकते हैं? आप एक तेज गेंदबाज से और क्या उम्मीद रखते हैं. मुझे लगा था कि श्रीलंका के खिलाफ आराम दिया है इसका मतलब है कि नॉकआउट मैचों में उन्हें तरोताजा रखने की कोशिश की जा रही है, लेकिन मेरा आंकलन साफ तौर पर गलत साबित हुआ.”

उनसे जब पूछा गया कि शमी की बल्लेबाजी एक कारण हो सकती है क्योंकि अंत में भुवनेश्वर कुमार रन कर सकते हैं? इस पर कोच ने कहा, “सच में ? अगर आप शमी और भुवनेश्वर की बल्लेबाजी के भरोसे हो तो फिर हम हर सूरत में मैच हारेंगे. ईमानदारी से कहूं तो, अगर शीर्ष-6 आपके लिए रन नहीं कर सकते तो बाकी के बल्लेबाज भी नहीं कर सकते. टूर्नामेंट की शुरुआत में उन्हें मौका नहीं दिया गया था लेकिन बाद में जब उन्हें मौका मिला तो उन्होंने अपने आप को साबित किया है.”

कोच ने साथ ही शमी को चोट की आशंका को भी खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा, “मैंने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मैच के बाद उनसे अंतिम बार बात की थी. मुझे लगता है कि जिस लय में वो गेंदबाजी कर रहा था वो यह बताने के लिए काफी थी कि वह पूरी तरह से फिट हैं. अगर उन्हें कल या एक दिन पहले कोई नई चोट लगी हो तो इसके बारे में मुझे नहीं पता।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading