
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिला में देवी दुर्गा की मूर्ति के विसर्जन के दौरान यह अफवाह फैलने से हिंसा भड़क गई । अफवाह यह फैल गई कि विसर्जन के दौरान मूर्ति पर मांस का टुकड़ा फेंका गया है।
अमोधा में मंगलवार शाम को आक्रोशित श्रद्धालुओं ने राम जानकी मार्ग क्षेत्र में कई दुकानों में आग लगा दी और कई वाहनों में तोड़-फोड़ कर दी।
Violence erupted during Durga idol immersion in Basti district of Uttar Pradesh following rumours that a piece of meat had been thrown at the idol in the procession
— Newsd (@GetNewsd) October 9, 2019
डीआईजी आशुतोष कुमार ने बताया कि अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है लेकिन अराजक तत्वों ने अफवाह का फायदा उठाकर हिंसा भड़का दी। आरोपियों को जल्द पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है।
यह झूठी अफवाह फैलाई गई है। दरअसल देवी प्रतिमा पर मीट का टुकड़ा फेंकने की खबर झूठी थी, जिसे लेकर श्रद्धालुओं का गुस्सा फूट गया।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source