
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस से यूनाइटेड अरब अमीरात पहुंच गए हैं। कल देर रात पीएम मोदी का शानदार स्वागत हुआ और आज संयुक्त अरब अमीरात अपने देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ जायेद से उन्हें नवाजने वाला है। पीएम मोदी आज यूएई में रुपे कार्ड भी लॉन्च करने वाले हैं।
संयुक्त अरब अमीरात में आज पीएम मोदी सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर विदेशों से कैसलेस लेनदेन के नेटवर्क का विस्तार करने के लिए औपचारिक रुप से यूएई में रुपे कार्ड लॉन्च करेंगे। 12 बजकर 10 मिनट पर द्विपक्षीय स्तर पर बातचीत होगी और 12 बजकर 30 मिनट पर ऑर्डर ऑफ जायेद से सम्मानित किया जाएगा।
आज पीएम मोदी क्रॉउन प्रिंस के साथ संयुक्त रुप से महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाने के लिए एक डाक टिकट भी जारी करेंगे उसके बाद दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर पीएम बहरीन के लिए रवाना हो जाएंगे।
सिर्फ 6 साल में पीएम मोदी को दुनिया के छह देशों ने अपने देश का सबसे बड़ा सम्मान दिया है। इस बार संयुक्त अरब अमिरात देने जा रहा है। ये सम्मान विश्वास बढ़ता है कि हम जिस रास्ते पर बढ़ रहे हैं, उसकी दुनिया में कद्र है।
गौरतलब है कि 2007 में ऑर्डर ऑफ जायेद रुस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को मिला था। 2010 में यह इंग्लैंड की महरानी एलिजाबेथ द्वितीय को मिला था। 2018 में ऑर्डर ऑफ जायेद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को मिला और अब 2019 में ऑर्डर ऑफ जायेद पीएम नरेन्द्र मोदी को मिलेगा।
वैसे तो पीएम मोदी जनता के विश्वास को ही सबसे बड़ा पुरस्कार मानते हैं लेकिन विश्व नेता होने की एक पहचान ये भी है कि दुनिया के देश उनके काम को कैसे देखते हैं। इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है कि सउदी अरब अपने देश का सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ अब्दुल अजीज अल सउद 3 अप्रैल 2016 में दे चुका है।
इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, पीएम मोदी को अफगानिस्तान का ऑर्डर ऑफ गाजी आमिर अमानुल्ला खान 4 जून 2016 को मिल चुका है। 10 फरवरी 2018 को फिलिस्तीन ने ग्रैंड कॉलर ऑफ फिलिस्तीन का अवॉर्ड दिया था।
दक्षिण कोरिया का सियोल शांति पुरुष्कार 24 अक्टूबर 2018 को मिला था। रूस का सबसे बड़ा सम्मान ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयूज अवॉर्ड 12 अप्रैल 2019 को मिल चुका है और मालदीव का ऑर्डर ऑफ निशानिजुद्दीन पुरुस्कार 8 जून 2019 को पीएम मोदी को मिला था।
दुनिया में भारत की नई पहचान बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी अपने हिसाब से अपनी भाषा, अपने मुहावरे गढ़ते हैं। संयुक्त अरब अमिरात भी मानता है मोदी ने भारत में विकास की धार बदल दी है। आज पूरी दुनिया पीएम मोदी को सुनना चाहती है। उनके सोच को सलाम करती है और उनके काम को सम्मान देना चाहती है।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source