मुश्फिकुर रहीम ने टीम इण्डिया से छीना मैच, बंगलादेश ने दर्ज करी शानदार जीत,देखिए

नई दिल्ली: क्रिकेट में कब कौन किसको हरा दे और कौन जीत जाये पता नही चलता है,इसी क्रिकेट को रेत की दिवार कहा जाता है,नम्बर वन टीम कहलाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को बंगलादेश ने हराकर क्रिकेट फैंस को चोंका दिया है।

भारत और बांग्‍लादेश के बीच आज पहला टी20 मैच खेला गया. लेकिन इस मुकाबले में बांग्‍लादेश की टीम ने भारत को 7 विकेट से हरारी शिकस्त दी तीन विकेट खोकर 154 रन बनाया भारत के लक्ष्‍य 148 रन का पीछा करते हुए बांग्‍लादेश की टीम ने 19 ओवर और 3 गेंदों में 3 विकेट खोकर 154 रन बनाकर मैच जीत लिया। जीत के हीरो रहे कप्‍तान मुश्फिकुर रहीम ने 43 गेंदों में 8 चौके और एक छक्‍के की मदद से 60 रन बनाये और आखिर तक आउट नहीं हुए।

लगातार चार गेंदों पर चार चौका लगाया
हालांकि जब वो 44 रन पर थे उस समय खलील की गेंद पर क्रुणाल पांड्या ने उन्‍हें जीवन दान दिया। आउंड्री पर खड़े क्रुणाल ने आसान कैच छोड़ा। जीवन दान मिलने के बाद मुश्फिकुर रहीम ने लगातार चार गेंदों में चार चौके जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया और बांग्‍लादेश की जीत सुनिश्चित कर दी।

नईम और सरकार की खतरनाक हो रही जोड़ी को चहल ने तोड़ा और नईम को 26 रन पर पवेलियन भेजा। नईम ने 28 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्‍होंने दो चौके और एक मात्र छक्के जमाये। दूसरे विकेट के लिए नईम और सरकार के बीच 46 रनों की साझेदारी बनी।

इससे पहले बांग्‍लादेश टीम की शुरुआत अच्‍छी नहीं और दीपक चाहर ने सलामी बल्‍लेबाज दीपक चाहर को सस्‍ते पर आउट किया। दास ने 4 गेंदों का सामना किया, जिसमें 1 चौके की मदद से 7 रन बनाये।

भारत ने की पहले बल्लेबाजी
इससे पहले सलामी बल्‍लेबाज शिखर धवन की 41 रनों की पारी और क्रुणाल व सुंदर की आखिरी ओवर में विस्‍फोटक पारी के दम पर टीम इंडिया ने पहले टी20 मैच में बांग्‍लादेश के सामने 149 रन का लक्ष्‍य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाया।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading