भिवंडी में भारतरत्न डॉ.बाबास ाहेब आंबेडकर को दी गई आदरांजली

भिवंडी में भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर को दी गई आदरांजली

भिवंडी ।। भिवंडी धामनकर नाका स्थित चौक के पास आज शांतता कमेटी सदस्य प्राध्यापक सुमित्र कांबले के नेतृत्व में भारतीय संविधान के शिल्पकार,भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिन पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सुबह डॉ बाबासाहेब आंबेडकर के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर आदरांजली दी गई। इस मौके पर पुलिस उपायुक्त योगेश चौहाण ,नगरसेवक विकास निगम ,सहायक पुलिस आयुक्त किशन गावित, प्रशांत ढोले, सुमित्र कांबले, रमेश भावसार ,शांतता समिति सदस्य शरद भसाले, मधुकर गायकवाड, लतीफ बाबा शेख ,बालाजी काम्बले तथा पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहकर डॉ बाबासाहेब आंबेडकर को आदरांजली अर्पित की। इसी तरह मनपा स्थायी समिती सभापती हलीम अन्सारी नें पुष्पहार अर्पण कर अभिवादन किया.उक्त मौके पर शहर अभियंता लक्ष्मण गायकवाड, शिक्षण विभाग प्रशासन अधिकारी सुभाष झलके,प्रभाग समिति क्रमांक 5 सहायक आयुक्त सुधीर गुरव,प्रभाग समिति क्रमांक 4 सहायक आयुक्त सुनील झलके,प्रभाग समिति क्रमांक 5 सहायक आयुक्त दिलीप खाने, अग्निशमन अधिकारी राजेश पवार,जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले,ग्रंथपाल डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर वाचनालय तेजराव तायडे, प्रभाग समिती क्रमांक 1कार्यालय अधीक्षक मकशूम शेख आदि उपस्थित थे.महापरिनिर्वाण अवसर पर मनपा पुराना मुख्यालय व डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर वाचनालय व अंजुर फाटा स्थित बाबासाहेब के पुतले पर फूलों का पुष्पहार अर्पण कर गणमान्य शहरवासियों एवम समर्थकों नें अभिवादन किया।

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading