ट्रैफिक समस्या को लेकर शोएब गुड्डू प्रतिनिधिमंडल मिला शीर्ष अधिकारियों से
भिवंडी ।। भिवंडी शहर की ट्रैफिक समस्या एक गंभीर समस्या बन गई है इसी मुद्दे को लेकर शोएब गुड्डू ने कांग्रेस के सभी फ्रंटल अध्यक्ष और वरिष्ठ नेताओं के साथ भिवंडी के डीसीपी योगेश चौहान और ट्रैफिक इंचार्ज रविन्द्र माने से मुलाकात कर ट्रैफिक समस्या का हल निकालने की मेमोरंडम दिया । मेमोरंडम में मांग की गई थी भिवंडी शहर में ट्रैफिक पुलिस की कमी की वजह से शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ,भारी ट्रैफिक में मरीज और महिलाएं घंटों परेशान होना पड़ता हैं। इसलिए ज़रूरी है कि भिवंडी शहर में बड़ी गाड़ियों का समय निर्धारित किया जाए । पीक टाईम में बड़ी गाड़ी का शहर में आने से रोका जाए जिससे भिवंडी शहर के लोगों को ट्रैफिक से निजात मिले । ट्रैफिक पुलिस का बंदोबस्त बढ़ाया जाए । भिवंडी के डीसीपी योगेश चौहान ने इस मुद्दे सभी दलों और लूम कारोबारियों के साथ बैठक निर्णय लेने की बात कही साथ ट्रैफिक के आला अधिकारियों से बात कर भिवंडी में ट्रैफिक पुलिस की संख्या बढ़ाने का आश्वाशन दिया ।
डीसीपी ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि ट्रैफिक के लिए एक मास्टर प्लान बनाकर भिवंडी वालों को ट्रैफिक समस्या से जल्द निजात दिलाई जाएगी। इसी के साथ शोएब गुड्डू अपने कांग्रेस के सभी फ्रंटल अध्यक्षों के साथ डीसीपी के द्वारा किए गए नशे के खिलाफ कार्रवाई पर उनका अभिनंदन कर भिवंडी की जनता की तरफ से धन्यवाद दिया । मालूम हो कि कुछ दिन पहले भिवंडी पुलिस ने नशेड़ियों का एक बड़ा गिरोह पकड़ा था जिसमे बड़ी तादाद में नशीला पदार्थ और नकदी बरामद हुए थे । शोएब गुड्डू ने डीसीपी को आश्वासन दिया कि भिवंडी को नशा मुक्त करने के लिए हमारा जो भी सहयोग लगेगा हमारी पूरी टीम पुलिस विभाग के साथ रहेगी । भिवंडी से नशे का कारोबार खत्म होना चाहिए इसके लिए भिवंडी की जनता पुलिस विभाग की आभारी रहेगी । इस प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस प्रवक्ता इकबाल सिद्दीकी , महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेहाना अंसारी, सेवादल अध्यक्ष अशफ़ाक हाशमी , युवा कांग्रेस अध्यक्ष अराफ़ात खान , छात्र संगठन के अध्यक्ष रेहान खान ,झोपड़ पट्टी संघ के अध्यक्ष अहमद सिद्दीक़ी, ह्यूमन राइट्स के अध्यक्ष अब्दुल जब्बार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शेख़ शफ़ीक़ बाबू ,अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष ज़ुबैर अंसारी ,इंटक अध्यक्ष अनसार मोमिन, महासचिव ज़की अंसारी और डॉक्टर वसीम अंसारी मौजूद रहे ।
