भारतीय तेज़ गेंदबाज़ खलील अहमद को लेकर आ सकती है बुरी खबर!

भारतीय तेज़ गेंदबाज़ खलील अहमद को लेकर आ सकती है बुरी खबर!

क्या भारतीय तेज़ गेंदबाज़ खलील अहमद की वजह से कल टीम इंडिया की बांग्लादेश से हार हुई है? खबरों की मानें तो अगले मैच में उनकी जगह पक्की नहीं लग रही है

जागरण डॉट कॉम के अनुसार, अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार को भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए टी20 मैच में भारतीय टीम को सिर्फ एक ओवर भारी पड़ गया। एक ओवर के कारण मैच एकतरफा हो गया जिसे बांग्लादेश की टीम ने सात विकेट से जीत लिया।

बांग्लादेश ने मैच जीतकर बढ़त बनाई
इसी के साथ बांग्लादेश की टीम ने टी20 में भारत के खिलाफ पहली जीत हासिल की और तीन मैचों की इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

खलील अहमद ने की आखरी ओवर
भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 148 रन बनाए। इस सम्मानजनक स्कोर को बचाने उतरी भारतीय टीम को आखिरी के दो ओवर में 22 रन बचाने थे। पारी का 19वां ओवर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद को दिया गया।

खलील अहमद ने पहली दो गेंदों पर दो रन दिए, जिससे कोई परेशानी नहीं थी, लेकिन अगली चार गेंदों पर मैच का रुख पलट गया।

एक ओवर में दिए 18 रन
दरअसल, खलील अहमद ने अपने ओवर की आखिरी चार गेंदों पर चार चौके खाए और मैच भारत की पकड़ के बाहर हो गया। खलील अहमद ने इस एक ओवर में कुल 18 रन खर्च किए।

सिर्फ़ एक विकेट
इस तरह इस मैच में उन्होंने 4 ओवर गेंदबाजी करते हुए सिर्फ एक विकेट लिया और 37 रन खर्च किए। ऐसा पहली बार नहीं है जब खलील अहमद की क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में इतनी पिटाई हुई हो। पहले भी कई बार उनके खिलाफ बल्लेबाज रन बनाते रहे हैं।

खलील अहमद का अंतरराष्ट्रीय इतिहास
आपको बता दें, साल 2018 में टी20 डेब्यू करने वाले 21 वर्षीय खलील अहमद ने अभी तक सिर्फ 12 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इन सभी मैचों में खलील अहमद ने गेंदबाजी की है। इन 12 मैचों में से सात बार खलील अहमद ने अपने कोटे के ओवरों में 35 या इससे ज्यादा रन लुटाए हैं। इतना ही नहीं, तीन बार आंकड़ा 40 और 45 रन के पार भी गया है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading