बुलबुल तूफ़ान ने बांग्लादेश को किया तबाह, 20 लोगों की मौत!

बुलबुल तूफ़ान ने बांग्लादेश को किया तबाह, 20 लोगों की मौत!

चक्रवाती तूफान बुलबुल द्वारा दक्षिणी बांग्लादेश में तबाही मचाने के दौरान पेड़ गिरने, घर क्षतिग्रस्त होने और बीमार होने से करीब 20 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, बीडी न्यूज 24 की रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्थ्य निदेशालय के हेल्थ एमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर एंड कंट्रोल रूम, स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मारे गए लोगों की संख्या की पुष्टि की।

तूफान से खुलना, बरगुना और गोपालगंज जिलों में प्रत्येक में दो की मौत और पटुआखली, भोला, शरीयतपुर, पीरोजपुर, मदारीपुर, बरिशाल और बागेरहाट में एक-एक मौतें हुई हैं। वहीं बरगुना और भोला में तूफान की चेतावनी के बाद समुद्र में गए 28 मछुआरे लापता हैं।

आपदा प्रबंधन राज्य मंत्री एनामुर रहमान के अनुसार, तूफान की वजह से देश में दक्षिण-पश्चिमी तटीय जिलों में करीब 5000 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

हालांकि उन्होंने भारी नुकसान होने की बात अस्वीकार कर दी। उन्होंने कहा कि अधिकतर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में हम सफल रहे।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں