अयोध्या फैसले पर सलीम खान बोले- ‘हमें मस्जिद की ज़रुरत नहीं’

अयोध्या फैसले पर सलीम खान बोले- ‘हमें मस्जिद की ज़रुरत नहीं’

अयोध्या के रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद जमीन विवाद में फैसला आने पर जहां विवादित जमीन मंदिर को मिली वहीं मस्जिद के लिए भी सुप्रीम कोर्ट ने 5 एकड़ जमीन देने का फैसला किया।

इस फैसले पर अपना रिएक्शन देते हुए सुपरस्टार सलमान खान के फादर और जाने-माने स्क्रीनराइटर सलीम खान बोले, ‘अयोध्या में मुस्लिमों को दी जाने वाली 5 एकड़ जमीन पर स्कूल बनाया जाना चाहिए।’

सलीम ने आगे कहा, ‘हमें मस्जिद की जरूरत नहीं है, नमाज तो हम कहीं भी पढ़ लेंगे, ट्रेन में, प्लेन में, जमीन पर लेकिन हमें बेहतर स्कूलों की जरूरत है। तालीम अच्छी मिलेगी 22 करोड़ मुस्लिमों को तो इस देश की बहुत सी कमियां खत्म हो जाएंगी।’

साथ ही उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा, ‘पैगंबर ने इस्लाम की दो खूबियां बताई हैं जिसमें प्यार और क्षमा शामिल है।

अब जब इस कहानी का द एंड हो गया है तो मुस्लिमों को इन दो खासियतों पर चलकर आगे बढना चाहिए। मोहब्बत जाहिर करिए और माफ करिए। अब इस मुद्दे को फिर से मत कुरेदिए।’

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں