बीजेपी के साथ सरकार पर NCP मुस्लिम नेता ने दिया बड़ा बयान, मचा बवाल!

बीजेपी के साथ सरकार पर NCP मुस्लिम नेता ने दिया बड़ा बयान, मचा बवाल!

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने चिट्ठी में विधायकों के हस्ताक्षर को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि थोखे से सरकार बनाई गई है।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, एनसीपी नेता नवाब मलिक ने आगे कहा कि हमने विधायकों से हस्ताक्षर लिए थे, शपथ के लिए इसका दुरुपयोग किया गया था।

गलतफहमी पैदाकर चिट्ठी सौंपी गई है। ये धोखे से बनाई गई सरकार है और विधानसभा के फ्लोर पर हारेगी। सारे विधायक हमारे साथ हैं।

महाराष्ट्र में शनिवार सुबह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता शरद पवार के भतीजे अजीत पवार के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर कांग्रेस ठगी सी रह गई।

वार्ता को अंतिम रूप देने मुंबई में मौजूद कांग्रेस के सूत्र भाजपा के इस कदम से पूरी तरह अवाक रह गए।

कांग्रेस ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से राकांपा का धोखा है। इससे पहले कहा था कि पवार की नीतियों के कारण सरकार गठन में देरी हो रही है क्योंकि वे शिवसेना को पूरे पांच साल का कार्यकाल देने और आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाने के इच्छुक नहीं हैं।

कांग्रेस उन्हें लेकर सतर्क थी लेकिन घटनाक्रम तेजी से बदला और राकांपा ने शिवसेना और कांग्रेस को धोखा दे दिया।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں