बड़ी खबर LIVE: शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 1100 और निफ्टी में 300 अंकों की गिरावट, मची खलबली


उत्तर पूर्व दिल्ली में हालात हो रहे हैं सामान्य, भजनपुरा इलाके में दुकानें खुलीं


NCW की अध्यक्ष रेखा शर्मा डीसीपी नॉर्थ ईस्ट जिले के कार्यालय पहुंचीं

दिल्ली की राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा रेखा शर्मा डीसीपी नॉर्थ ईस्ट जिले के कार्यालय में पहुंचीं है।


चांद बाग में हालात सामान्य कराने के लिए इलाके का दौरा करते दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर


हम राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए किसी भी खतरे का सामना करने के लिए तैयार हैं: राजनाथ सिंह

दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “मैं भारत के हर एक नागरिक को आश्वास्त करना चाहता हूं कि हम राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए किसी भी खतरे का सामना करने के लिए तैयार हैं और आगे भी तैयार रहेंगे।”


शेयर बाजार में गिरावट जारी है, सेंसेक्स अभी भी 1,121 गिरा हुआ है


चांद बाग में पटरी पर लौट रही है जिंदगी: ज्वांइट कमीश्नर ओपी मिश्रा

चांद बाग में दिल्ली पुलिस के ज्वांइट कमीश्नर ओपी मिश्रा ने कहा, “इलाके में हालात सामान्य होने की प्रक्रिया कल से शुरू हो गई थी। हमारा फोकस यहां रहने वाले लोगों का सामान्य जन जीवन शुरू हो सुनिश्चित करना है। फ्लैग मार्च, पेट्रोलिंग के जरिए हम लोगों को विश्वास में लेने की कोशिश कर रहे हैं।”


दिल्ली के गोकुलपुरी से ताजा तस्वीरें, इस इलाके से हिंसा की कोई ताजा खबर नहीं है


शेयर बाजार खुलते ही सेंसेक्स 1100 से ज्यादा अंक गिरा, निफ्टी में 300 अंकों की गिरावट

शेयर बाजार खुलते ही सेंसेक्स 1163.63 अंक गिर गया है।वहीं, निफ्टी में 300 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। इसगिरावट से शेयर बाजार में खलबली मच गई है।


उत्तर पूर्वी दिल्ली के मौजपुर में सुरक्षा कड़ी, सड़क पर बड़ी संख्या में मार्च कर रहे सुरक्षा कर्मी

उत्तर पूर्वी दिल्ली के मौजपुर में सुरक्षा कड़ी आज भी कड़ी है। सड़क पर बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मी नजर आ रहे हैं। फिलहाल उत्तर पूर्वी दिल्ली में किसी भी इलाके से हिंसा की कोई खबर नहीं आई है।


यूपी: बहराइच में महिला बच्चे को सड़क पर दिया जन्म, सरकारी अस्पताल ने भर्ती लेने से किया मना

उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक महिला बच्चे को सड़क पर जन्म दिया। आरोप है सरकारी अस्पताल ने भर्ती लेने से इनकार कर दिया ऐसे प्रसव पीड़ा होने पर महिला ने बच्चे को सड़क पर ही जन्म दे दिया।


हैदराबाद: घर की दीवार गिरने से तीन बच्चों की मौत, एक घायल

हैदराबाद में कल रात हबीब नगर पुलिस थाने के सीमा क्षेत्र में आने वाले मंगर बस्ती इलाके में घर की दीवार गिरने से तीन बच्चों की मौत, एक घायल।


भारत में जापान, दक्षिण कोरिया के नागरिकों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा अस्थायी रूप से निलंबित

गृह मंत्रालय ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन के मुताबिक, कोरोना वायरस के हालिया प्रकोप को देखते हुए जापान और दक्षिण कोरिया के नागरिकों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई है।


महाराष्ट्र: अमरावती के महिला कॉलेज में छात्राओं को लव-मैरिज के खिलाफ शपथ लेने के लिए मजबूर किया गया


दिल्ली: जाफराबाद में सामान्य हो रहे हैं हालात, ताजा तस्वीरें

दिल्ली के जाफराबाद में अब हालात सामान्य हो रहे हैं। आज सुबह अपने काम पर जाते लोग दिखे। इलाके अभी भी बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।


महाराष्ट्र: MNS ने औरंगाबाद में लगाए पोस्टर, पाकिस्तानी, बांग्लादेशी घुसपैठियों की सूचना देने वालों ईनाम देने की बात

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने औरंगाबाद में पोस्टर लगाए हैं, जिनमें लिखा है कि अवैध पाकिस्तानी और बांग्लादेशी घुसपैठियों के बारे में सही जानकारी देने वाले मुखबिरों को 5,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा।


दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 2,000 के पार

न्यूज़ एजेंसी AFP ने बताया कि दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 2,000 के पार पहुंच गई है।


गृह मंत्री अमित शाह आज ओडिशा के भुवनेश्वर में पूर्वी जोनल काउंसिल की 24वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे

गृह मंत्री अमित शाह आज ओडिशा के भुवनेश्वर में पूर्वी जोनल काउंसिल की 24वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। काउंसिल में बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल राज्य शामिल हैं।


SIT ने शुरू की दिल्ली हिंसा की जांच, मीडिया और चश्मदीदों से मांगे 7 दिन के भीतर सबूत

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर उत्तर पूर्वी दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर भड़की हिंसा की जांच एसआईटी ने शुरू कर दी है। एसआईटी का गठन गुरुवार को दोपहर बाद किया गया था। सआईटी गठित होने के बाद दिल्ली पुलिस अपराध शाखा के एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने अपील करते हुए आम नागिरक और मीडिया से कहा गया था कि हिंसा की जांच में जिसके पास जो भी तस्वीरें, वीडियो फुटेज या अन्य सबूत हों, तो वो 7 दिन के भीतर पुलिस को मुहैया कराके जांच में मदद करें।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading