बंद किए गए सभी मेट्रो स्टेशन खोले गए, सामान्य सेवा फिर से शुरू हुई: DMRC
सुरक्षा कारणों के चलते दिल्ली के तिलक नगर समेत जिन 7 मेट्रो स्टेशन को बंद किया गया था उन्हें खोल दिया गया है।
Security Update
Entry & exit gates of all stations are open.
Normal service has resumed.
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) March 1, 2020
सुरक्षा कारणों के चलते दिल्ली के 7 मेट्रो स्टेशन बंद किए गए
सुरक्षा कारणों के चलते दिल्ली के तिलक नगर समेत 7 मेट्रो स्टेशन को पूरी तरह बंद कर दिया गया है, किसी के भी मेट्र स्टेशन के अंदर आने और बाहर जाने पर रोक लगा दी गई है।
Security Update
Entry & exit of Nangloi, Surajmal Stadium, Badarpur, Tughlakabad, Uttam Nagar west and Nawada are closed.
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) March 1, 2020
अफवाह है ख्याला-रघुबीर नगर में तनाव की खबर: DCP पश्चिमी दिल्ली
डीसीपी पश्चिमी दिल्ली ने बताया कि ख्याला-रघुबीर नगर में तनाव की खबर अफवाह है। डीसीपी पश्चिमी दिल्ली ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और किसी भी तरह के अफवाहों पर ध्यान ना देने को कहा है।
Deputy Commissioner of Police, West Delhi: A rumor has been noticed that there is some tension in Khyala-Raghubir Nagar area of West District. There is no truth behind it. All are requested to keep calm as the situation is absolutely normal & peaceful. pic.twitter.com/4k4IuTydNO
— ANI (@ANI) March 1, 2020
दिल्ली: सुरक्षा कारणों से तिलक नगर मेट्रो स्टेशन बंद
Delhi Metro Rail Corporation: Entry and exit gates of Tilak Nagar metro station have been closed. pic.twitter.com/LyNdTJZ3aq
— ANI (@ANI) March 1, 2020
दिल्ली हिंसा: 903 लोग पकड़े गए, 254 पर FIR दर्ज, 41 केस आर्म्स एक्ट के तहत
दिल्ली हिंसा में पुलिस ने अब तक 903 लोगों को पकड़ लिया है, जबकि 254 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है, जिनमें से 41 केस आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया कि पिछले 4 दिनों से हिंसा को लेकर कोई भी पीसीआर कॉल नहीं आई है
Delhi Police: 254 FIRs have been registered, including 41 cases under Arms Act. 903 people have been either arrested or detained. No PCR calls of rioting have been received in the last 4 days. #DelhiViolence pic.twitter.com/CfiIpk3v9t
— ANI (@ANI) March 1, 2020
गांदरबल और बडगाम से आतंकियों के 5 मददगार गिरफ्तार: कश्मीर जोन पुलिस
जम्मू-कश्मीर पुलिस के गांदरबल और बडगाम से आतंकियों के 5 सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से हथियार और आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद की है।
Kashmir Zone Police: Five terrorist associates arrested from Ganderbal & Budgam. Incriminating materials including arms & ammunition recovered. Cases registered. Investigation in progress.
— ANI (@ANI) March 1, 2020
वीडियो: जेडीयू विधायक ने कार्यकर्ताओं ने दबाए पैर
बिहार के नवादा से जेडीयू विधायक कौशल यादव के पटना के गांधी मैदान में कार्यकर्ताओं ने दबाए पैर।
#WATCH Bihar: Janata Dal (United) MLA from Nawada, Kaushal Yadav gets his legs massaged by party workers at Gandhi Maidan in Patna. pic.twitter.com/5W2QUPtM3M
— ANI (@ANI) March 1, 2020
दिल्ली में BJP की नहीं बनी सरकार, इसलिए सांप्रदायिकता के नाम बांटा जा रहा है समाज: शरद पवार
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि देश की राजधानी पिछले कुछ दिनों से जल रही है। सत्ताधारी पार्टी दिल्ली का चुनाव नहीं जीत सकी और समाज में सांप्रदायिकता के जरिए बंटवारा कराने की कोशिश की
NCP Chief Sharad Pawar in Mumbai: The national capital has been burning since the last few days. The ruling party at the Centre could not win the Delhi Assembly polls and tried to divide the society by promoting communalism. pic.twitter.com/YmyzaQBivR
— ANI (@ANI) March 1, 2020
पूरा प्रांत लूट लिया गया, रमन सिंह और उनके बेटे का नाम आया, मोदी जी ने कोई जांच नहीं की: सुरजेवाला
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, “पूरा प्रांत लूट लिया गया,पनामा पेपर्स के अंदर तत्कालीन सीएम रमन सिंह जी,उनके बेटे और बीजेपी सांसद अभिषेक सिंह का नाम आया पर मोदी जी ने कोई जांच नही की, क्योंकि ED,CBI,ITऔर DRI तो मोदी जी के गठबंधन सहयोगी हैं।मोदी-शाह सरकार ने अब CRPF को भी गठबंधन सहयोगी बनाने का दुस्साहस कर दिया।”
पूरा प्रांत लूट लिया गया,पनामा पेपर्स के अंदर तत्कालीन CM रमन सिंह जी,उनके बेटे व BJP सांसद अभिषेक सिंह का नाम आया
पर मोदी जी ने कोई जांच नही की, क्योंकि ED,CBI,IT व DRI तो मोदी जी के गठबंधन सहयोगी है
मोदी-शाह सरकार ने अब CRPF को भी गठबंधन सहयोगी बनाने का दुस्साहस कर दिया pic.twitter.com/KLAoydR596
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) March 1, 2020
मनीष तिवारी का लोकसभा स्पीकर को पत्र, व्यापक प्रशासनिक सुधार पर स्थायी संसदीय समिति गठन की मांग
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में कहा है कि व्यापक प्रशासनिक सुधार पर एक स्थायी संसदीय समिति का गठन किया जाए। तिवारी ने सुझाव दिया है कि समिति का अध्यक्ष व्यक्तिगत रूप से या राज्यसभा अध्यक्ष के साथ संयुक्त रूप से लोकसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में होना चाहिए।
Congress MP Manish Tewari has written to LS Speaker Om Birla suggesting constitution of a permanent Parliamentary Standing Committee on comprehensive administrative reforms.Tewari has suggested that the committee be headed by LS Speaker individually or jointly with RS Chairperson pic.twitter.com/5FU0ohWZ3t
— ANI (@ANI) March 1, 2020
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 10वीं-12वीं की CBSE बोर्ड की परीक्षाएं 2 मार्च से निर्धारित शेड्यूल के अनुसार जारी रहेंगी: CBSE
सीबीएसई ने बताया कि दिल्ली पुलिस के साथ हुई बातचीत के अनुसार, जो छात्र बोर्ड परीक्षाओं में उपस्थित हो सकते हैं उनके लिए परीक्षाएं सुचारू रूप से आयोजित करवाई जाएंगी। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 10वीं और 12वीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं 2 मार्च से निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, जारी रहेंगी।
Central Board of Secondary Education: At the same time, considering the difficult situation that continues with some of the candidates, CBSE is prepared to hold examinations at a later date for such candidates who would not be able to appear for the examinations up to 7th March. https://t.co/SZ0s1VBZx6
— ANI (@ANI) March 1, 2020
ईरान में कोरोना वायरस के 11 मामलों की हुई पुष्टि
Iran reports 11 new #CoronaVirus deaths, taking total to 54: AFP News Agency
— ANI (@ANI) March 1, 2020
चंडीगढ़: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- दिल्ली हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
Minister of State for Finance, Anurag Thakur, in Chandigarh: Strict action should be taken against those who instigated or were involved in #Delhiviolence. pic.twitter.com/AER0u6hVZz
— ANI (@ANI) March 1, 2020
पश्चिम बंगाल: गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता के कालीघाट मंदिर में पूजा अर्चना की
West Bengal: Union Home Minister Amit Shah offers prayers at Kalighat Temple in Kolkata. pic.twitter.com/oT25mpWZSK
— ANI (@ANI) March 1, 2020
निर्भया केस: दोषी पवन ने सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटिशन दायर कर ओपन कोर्ट सुनवाई की मांग की
निर्भया गैंगरेप केस में दोषी पवन गुप्ता के वकील एपी सिंह का कहना है कि पवन ने सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटिशन दायर कर ओपन कोर्ट सुनवाई की मांग की, क्योंकि मामला मौत की सजा से जुड़ा है।
AP Singh, lawyer of Pawan Gupta (one of the 2012 Delhi gangrape case death row convicts): Pawan has moved Supreme Court seeking a direction that his curative petition be heard in an open court, as the matter is related to death penalty. (file pic) pic.twitter.com/vjB6YKxLoj
— ANI (@ANI) March 1, 2020
दिल्ली हिंसा में मारे गए 3 और लोगों के शव आज पुलिस ने बरामद किए
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार हिंसा में मारे गए 3 और लोगों के शव आज बरामद किए गए हैं। एक शव गोकलपुरी और दो शव भगीरथी विहार नहर में मिले।
Delhi Police officials at the spots confirm that three bodies have been recovered today; one from a canal in Gokalpuri and two from Bhagirathi Vihar canal. #DelhiViolence
— ANI (@ANI) March 1, 2020
पत्रकारों ने पूछा ‘गोली मारो’ वाले बयान पर सवाल, BJP नेता अनुराग ठाकुर ने साधी चुप्पी
बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से जब पत्रकारों ने उनके ‘गोली मारो’ वाले बयान पर सवाल पूछा तो उन्होंने चुप्पी साध ली। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि पूरे मामले की जांच हो रही है।
#WATCH Minister of State for Finance, Anurag Thakur, when reporters say he raised 'desh ke ghaddaron ko…' slogan during Delhi elections: You are lying. You people should first enhance your knowledge. Half knowledge is dangerous.Matter is sub judice so I'm not commenting further pic.twitter.com/tWPxnRuIVp
— ANI (@ANI) March 1, 2020
नीतीश कुमार बोले- NDA के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव, 200 से ज्यादा सीटों पर करेंगे जीत दर्ज
बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी एनडीए के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव में एनडीए 200 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
Bihar Chief Minister Nitish Kumar in Patna: As far as NPR (National Population Register) is concerned, it will be on the basis of 2010 format & we've also passed the resolution in the State Legislative Assembly. https://t.co/NiBKDvW3oe
— ANI (@ANI) March 1, 2020
नई विनिर्माण इकाइयों के लिए टैक्स रेट 30 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है: अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने चंडीगढ़ में कहा, “नई विनिर्माण इकाइयों के लिए टैक्स रेट 30 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया। इससे नई विनिर्माण इकाइयां लगेंगी और रोजगार बढ़ेगा। 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था का जो लक्ष्य हमने तय किया था उसे हम 2025 तक हासिल कर लेंगे।”
दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने अस्पताल में शाहदरा के डीसीपी से मुलाकात की
दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने आज पटपड़गंज के मैक्स अस्पताल का दौरा किया और शाहदरा के पुलिस उपायुक्त अमित शर्मा (24 फरवरी को गोकुलपुरी में दो पक्षों के बीच झड़प के दौरान घायल हुए) के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
दिल्ली पुलिस: दिल्ली पुलिस आयुक्त एस.एन. श्रीवास्तव ने आज पटपड़गंज के मैक्स अस्पताल का दौरा किया और शाहदरा के पुलिस उपायुक्त अमित शर्मा (24 फरवरी को गोकुलपुरी में दो पक्षों के बीच झड़प के दौरान घायल हुए) के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। pic.twitter.com/VlzO6Y1sLH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2020
तमिलनाडु: केंद्रीय डॉ.हर्षवर्धन ने रामनाथपुरम में एक नए सरकारी मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एडापादी पलानीस्वामी ने रामनाथपुरम में एक नए सरकारी मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखी।
Union Health Minister Dr Harsh Vardhan and Tamil Nadu Chief Minister Edappadi Palaniswami lay foundation stone for a new government medical college in Ramanathapuram. pic.twitter.com/wNTWcRbt65
— ANI (@ANI) March 1, 2020
आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर दिल्ली में हिंसा प्रभावित इलाकों का किया दौरा
आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने कहा परिवारों के घावों को भरने के लिए सब को साथ आना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन्होंने दूसरे लोगों
की जिदगी बचाई उन लोगों के उदाहरण से सीखें। हमें समाज विरोधी तत्वों को सजा देनी चाहिए।
राजस्थान: कोटा में लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने फागुन संकीर्तन में लिया हिस्सा
लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने राजस्थान के कोटा के राधा कृष्ण मंदिर में फागुन संकीर्तन और परिक्रमा महोत्सव में हिस्सा लिया।
Rajasthan: Lok Sabha Speaker and BJP MP from Kota, Om Birla offers prayers at Radha Krishna Temple in Kota and participates in the 'Falgun Sankirtan Parikrama Mahotsav'. pic.twitter.com/Sb9Fv3qQO2
— ANI (@ANI) March 1, 2020
दिल्ली में इतना बड़ा फसाद हुआ, लेकिन पीएम मोदी ने इसका अनपी रैलियों में जिक्र तक नहीं किया: ओवैसी
हैदराबाद में एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “दिल्ली में इतना बड़ा फसाद हुआ आपने (पीएम) अभी तक अपनी जबान को नहीं खोले। मोहतरम प्रधानमंत्री साहब यूपी में आपने दो-दो रैली की ‘सबका साथ, सबका विकास’ की बात की जो आपका पसंदीदा डायलॉग है, मगर आपने दिल्ली के बारे में कोई बात नहीं की।”
चीन से भारत लाए गए 112 लोगों में अब तक कोरोना वायरस के लक्ष्ण नहीं मिले हैं: ITBP
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस क्वारंटाइन सेंटर छावला के मुताबिक, चीन से C-17 ग्लोबमास्टर विमान के जरिए लाए गए 112 लोगों की डॉक्टर निगरानी कर रहे हैं। अब तक कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं दिखे हैं। 112 लोगों में 80 पुरूष और 32 महिलाएं हैं, इनमें 5 बच्चे और 36 विदेशी भी शामिल हैं।
Indo-Tibetan Border Police (ITBP) Quarantine Centre, Chhawla: Doctors at the centre monitoring 112 evacuees, including a Chinese family brought from China via C-17 Globemaster aircraft of Indian Air Force. No fresh symptoms of Coronavirus have surfaced till now. pic.twitter.com/2jD09q79Uf
— ANI (@ANI) March 1, 2020
राहुल गांधी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी
बिहार के मुख्यमंत्री @NitishKumar को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 1, 2020
डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन को उनके जन्मदिन पर राहुल गांधी ने बधाई दी
My best wishes to @mkstalin on his birthday. May he be blessed with good health and happiness always.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 1, 2020
मोदी सरकार अपने भ्रष्टाचार को उजागर होता देख लड़खड़ा गई है: कांग्रेस
दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस से बात करते हुए कांग्रेस वक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, “छत्तीसगढ़ में पिछले 4 दिनों से आयकर विभाग और सीआरपीएफ जिस प्रकार से चुनी हुई सरकार और पुलिस को बगैर सूचित किए भिन्न-भिन्न स्थानों पर रेड कर रही है, चार दिन और चार रातों तक यह रेड चली। यह दिखाता है कि मोदी सरकार अपने भ्रष्टाचार को उजागर होता देख लड़खड़ा गई है।”
LIVE: Congress Party Briefing by Shri@rssurjewala and Shri @plpunia at AICC HQ https://t.co/ad15y9ZNve
— Congress Live (@INCIndiaLive) March 1, 2020
तमिलनाडु: चेन्नई में रजनीकांत से उनके आवास पर मिले मुस्लिम धर्मगुरु
Tamil Nadu: A delegation of Tamil Nadu Jamathul Ulama Sabai met Rajinikanth at his residence in Chennai today. pic.twitter.com/N3zG2dZOJw
— ANI (@ANI) March 1, 2020
मध्य प्रदेश: सिंगरौली ट्रेन हादस में तीन लोगों की मौत
मध्य प्रदेश के सिंगरौली एएसओ अरुण पांडे ने ट्रेन हादसे को लेकर जानकारी दी। उन्होंहने कहा, “कोयले की ढुलाई करने वाली कार्गो ट्रेन के लोको पायलट राशिद अहमद, सहायक लोको पायलट मनदीप और प्वाइंट्स मैन राम लक्ष्मण की इस हादसे में दुखद मौत हो गई है। घटना के कारणों की पुलिस द्वारा विस्तृत जांच-पड़ताल की जा रही है।”
मध्य प्रदेश: दो मालगाड़ियों में हुई टिक्कर में तीन लोगों की मौत
#UPDATE Madhya Pradesh: 3 people dead after two cargo trains carrying coal collided earlier today in Singrauli. pic.twitter.com/TzXAFdHoGD
— ANI (@ANI) March 1, 2020
दिल्ली हिंसा: सीएम नवीन पटनायक ने BSF जवान के लिए राहत राशि का ऐलान किया
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सीएम राहत कोष से बीएसएफ कांस्टेबल मोहम्मद अनीस को 10 लाख रुपये की राहत राशि देने का ऐलान किय है। मोहम्मद अनीस का घर दिल्ली के खजूरी खास में है, जिसे दिल्ली हिंसा के दौरान जला दिया गया था। अनीस ओडिशा के नक्सल प्रभावित मलकानगिरी की 9वीं बटालियन में तैनात हैं।
Odisha CM Naveen Patnaik sanctions relief of Rs 10 lakhs from CM Relief Fund to BSF Constable Mohd Anees whose house in North East Delhi's Khajuri Khas area was set on fire during #DelhiViolence. He is working in 9th Battalion of BSF deployed in Naxal affected Malkangiri, Odisha. pic.twitter.com/hB0vtPaUXx
— ANI (@ANI) March 1, 2020
कोलकाता में गृह मंत्री अमित शाह का जोरदार विरोध, काले झंडे लेकर सड़कों पर उतरे कई संगठन
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में गृह मंत्री अमित शाह का जोरदार विरोध हो रहा है। शहर में काले झंडे लेकर सड़कों पर कई संगठनों के लोग उतरे हैं। इनमें मुख्य रूप से स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और लेफ्ट पार्टियों के सदस्य शामिल हैं। इन लोगों ने दमदम एयरपोर्ट के पास प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बीच अमित शाह कोलकाता पहुंच गए हैं।
Kolkata: Members of Students' Federation of India and Left parties demonstrate near the airport against the visit of Union Home Minister Amit Shah to the city today. pic.twitter.com/5terswIFlX
— ANI (@ANI) March 1, 2020
दिल्ली हिंसा में कई निर्दोश लोगों ने जान गंवाईं, कई स्तर पर अफवाह फैलाने का काम किया: जी किशन रेड्डी
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, “पिछले हफ्ते के दौरान हमने दिल्ली में गड़बड़ी देखी है। दुर्भाग्य से कई निर्दोष लोगों ने अपनी जान और संपत्ति खो दी, जिसमें एक बहादुर कांस्टेबल भी शामिल था। राजनीतिक दलों, सोशल मीडिया और मीडिया के एक वर्ग द्वारा अफवाह फैसलाने का का काम किया।”
G Kishan Reddy: Modi govt is determined to go to the bottom of the truth to unveil conspiracy,if any,to trigger riots. I will reiterate, CAA is not to take away citizenship of any Indian but to give citizenship to persecuted religious minorities in Pakistan,Bangladesh&Afghanistan https://t.co/iS6Z9MKxgj pic.twitter.com/QOy703aAnM
— ANI (@ANI) March 1, 2020
मध्य प्रदेश: शहडोल के पास निजी बस पलटने से 12 यात्री घायल
मध्य प्रदेश के शहडोल के पास रीवा से जा रही एक निजी बस के पलट जाने से 12 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Madhya Pradesh: 12 passengers injured after a private bus travelling from Rewa overturns near Shahdol; Injured taken to a nearby hospital, no passengers trapped pic.twitter.com/DfDBJqvQff
— ANI (@ANI) March 1, 2020
अदालत अपने फैसले को ही लागू नहीं करा पा रहा है: निर्भया की मां
अक्षय की दया याचिका पर निर्भया की मां ने कहा, “हमें आश्चर्य इस बात का है कि न्यायालय ने जो 2017 में फांसी की सजा सुनाई थी वो अपने ही फैसले पर अमल क्यों नहीं कर पा रहा है। अपने ही फैसलों के साथ मजाक क्यों होने दे रहा है?”
निर्भया की मां, “जितनी बार फांसी की सजा टल रही है उससे लोगों में एक गलत संदेश जा रहा है, लोगों का न्याय व्यवस्था से विश्वास हट रहा है। मैं 7 साल 3 महीने से संघर्ष कर रही हूं लेकिन आज भी मेरे हाथ में कुछ नहीं है।”
मध्य प्रदेश: सिंगरौली दो कार्गो ट्रेनें टकराईं, मौके पर बचाव अभियान जारी
मध्य प्रदेश के सिंगरौली में कोयले की ढुलाई करने वाली दो कार्गो ट्रेनें टकरा गई है। लोको पायलट और सहायक लोको पायलट के फंसे होने की सूचना है। मौके पर बचाव अभियान जारी है।
Madhya Pradesh: 2 cargo trains carrying coal collide in Singrauli. Loco pilot and assistant loco pilot reported to be trapped. Rescue operation by NTPC team and police is underway. pic.twitter.com/QxYd3DhsRU
— ANI (@ANI) March 1, 2020
चेन्नई: माधवराम इलाके में एक तेल गोदाम में आग, मौके पर बड़ी संख्या में दमकल कर्मी मौजूद
कल चेन्नई के माधवराम इलाके में एक तेल गोदाम में आग लग गई थी, गोदाम से अभी भी धुआं उठ रहा है। दमकल कर्मी मौके पर मौजूद हैं।
Tamil Nadu: Smoke continues to rise after a fire broke out at an oil warehouse in Madhavaram area in Chennai yesterday. pic.twitter.com/kUdWwmuewI
— ANI (@ANI) March 1, 2020
शाहीन बाग में CAA के खिलाफ प्रदर्शन के बीच धारा 144 लागू, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात
दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के बीच धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके साथ ही मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को भेजा गया है। शाहीन बाग में पुलिस की ओर से एक सूचना चस्पा किया गया है, जिसमें लिखा है, “आप सभी को सूचित किया जाता है कि यहां धारा 144 लागू है। आप सभी से अनुरोध है कि इस क्षेत्र में जमा होना या प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं है। इसका उल्लंघन करने पर कानूनी कार्यवाही की जा सकती है।”
शाहीन बाग में धारा 144 लागू करने पर ज्वाइंट कमीश्नर डीसी श्रीवास्तव ने कहा, “एहतियातन सारे इंतजाम किए गए हैं, जिले के आला अफसर और सीआरपीएफ की बाहरी फोर्स और दिल्ली पुलिस भी हमारे पास है। हमारी कोशिश है कि शांति बनी रहे और लोगों में सुरक्षा की भावना बनी रहे।”
शाहीन बाग में सुरक्षा कड़ी करने पर डीसीपी आरपी मीणा ने कहा, “सोशल मीडिया पर 1 मार्च को शाहीन बाग की तरफ प्रोटेस्ट मार्च निकालने के काफी मैसेज वायरल हुए थे। हमने अमन कमेटी और लोकल नेताओं से बात की। सभी ने एकमत होकर प्रदर्शन रद्द किया। एहतियात के तौर पर हम यहां मौजूद हैं।”
Joint Commissioner DC Srivastava at Delhi's Shaheen Bagh: As a precautionary measure, there is heavy police deployment here; Our aim is to maintain law and order and prevent any untoward incident from occurring. https://t.co/Wh9ONK0LgI pic.twitter.com/OsL4Geqz0D
— ANI (@ANI) March 1, 2020
यूपी के चंदौली में गंगा नदी में नाव डूबने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, लापता 5 लोगों की तलाश
उत्तर प्रदेश के चंदौली में गंगा नदी में नाव डूबने के बाद से लापता हुए 5 लोगों की तलाश जारी है। कल शाम को गंगा नदी में नाव डूब गई थी। तभी से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
Chandauli: Search and rescue operation underway for 5 persons including two women and three girls who went missing after their boat capsized in the river in Mahuji village last night. https://t.co/q26QcTfUbg pic.twitter.com/D288xLiiFN
— ANI UP (@ANINewsUP) March 1, 2020
भारत को लगा दूसरा झटका, पृथ्वी शॉ 14 रन बनाकर आउट
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर जारी है। अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी टीम इंडिया ने 2 विकेट खोकर 48 रन बना लिए हैं। विराट कोहली (12 रन) और चेतेश्वर पुजारा (9 रन) क्रीज पर हैं।
हैदराबाद: मलकपेट क्षेत्र में एक घर में एलपीजी सिलेंडर धमाका, चार लोग घायल
हैदराबाद में कल रात मलकपेट क्षेत्र में एक घर में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट हो गया। हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं। चारों घायलों की हालत स्थिर हैं।
Hyderabad: 4 people were injured in LPG cylinder blast at a house in the Malakpet area last night; The condition of all 4 injured is stable pic.twitter.com/wCZrSBbljq
— ANI (@ANI) March 1, 2020
दिल्ली: जाफराबाद में सामान्य हो रहे हैं हालात, इलाके में सुरक्षा बलों तैनाती जारी
Delhi: Normalcy returns to Jaffrabad; Security forces remain deployed in the area. pic.twitter.com/pERRN1D7TX
— ANI (@ANI) March 1, 2020
हैदराबाद में छठी क्लास में पढ़ने वाले छात्र ने 5वीं मंजिल से कूदकर की खुदकुशी
Hyderabad: According to police, a sixth standard student committed suicide by jumping off from the fifth storey of a residential building after an argument with his sibling over a mobile tablet yesterday; Case registered. #Telangana
— ANI (@ANI) March 1, 2020
उत्तर पूर्वी दिल्ली में हालात हो रहे हैं सामान्य, इलाके से सामने आई ताजा तस्वीरें
उत्तर पूर्वी दिल्ली में बीते दिनों हिंसा प्रभावित जाफराबाद, मौजपुर, बाबरपुर और सीलमपुर में अब हालात सामान्य हो रहे हैं। लोगों की फिर से अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में वापसी हो रही है।
Normalcy returns to North East Delhi; Visuals from Jaffrabad, Maujpur, Babarpur, and Seelampur pic.twitter.com/Tld5SsPSIL
— ANI (@ANI) March 1, 2020
हिमाचल प्रदेश में शमिला समेत कई जिलों में हुई बर्फबारी
Himachal Pradesh: Kufri in Shimla district received snowfall. (29.02) pic.twitter.com/ph9uHBhCfY
— ANI (@ANI) February 29, 2020
चीन में कोरोना वायरस से 35 और मौतें, 573 नए मामले सामने आए
China reports 35 more #Coronavirus deaths, 573 new cases: AFP news agency
— ANI (@ANI) March 1, 2020
यूपी के चंदौली में गंगा नदी में नाव डूबने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 5 लापता, अब तक कोई खबर नहीं
उत्तर प्रदेश के चंदौली में गंगा नदी में नाव पलटने से हादसा हो गया है। नाव पलटने के बाद से 5 लोग लापता हैं। एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है। राहत और बचाव का काम जारी है। बताया जा रहा है कि यह हादसा शनिवार शाम को हुआ था। तभी से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। लेकिन अब तक लापता लोगों की कोई खबर नहीं मिली है।
Chandauli: 5 persons including two women and three girls went missing after their boat capsized in the river in Mahuji village, last night. District Magistrate NS Chahal says,"National Disaster Response Force (NDRF) team is present at the spot and rescue operation is underway". pic.twitter.com/saXuuGD1Vx
— ANI UP (@ANINewsUP) March 1, 2020