प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए फिर शाहीन बाग पहुंचे वार्ताकार
शाहीन बाग में प्रदर्शनाकिरयों से बात करने के लिए एक बार फिर से वार्ताकार संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में बातचीत शुरू होगी।
सेना प्रमुख नरवणे बोले- PoK में हैं 15-20 आतंकी कैंप, हर समय कैंप में रहते हैं 250-350 आतंकवादी
सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने कहा, “पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के अंदर 15 से 20 आतंकवादी शिविर हैं, जहां हर समय लगभग 250 से 350 के बीच आतंकवादी रहते हैं। आतंकियों की संख्या घटती बढ़तरी रहती है।”
Army chief General Manoj Mukund Naravane: There are 15-20 terrorist camps inside Pakistan-occupied-Kashmir where there are around 250-350 terrorists at any time and numbers may fluctuate. pic.twitter.com/1qALwakFZV
— ANI (@ANI) February 20, 2020
निर्भया के दोषी विनय ने कोर्ट में फिर लगाई याचिका, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा की मांग की
निर्भया केस में दोषी विनय शर्मा ने अपने वकील एपी सिंह के जरिए पटियाला हाउस कोर्ट में एक याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि कोर्ट तिहाड़ जेल अधिकारियों को यह निर्देश की विनय को उच्चस्तरीय चिकित्सा प्रदान की जाए।
Nirbhaya Case: One of the death row convicts, Vinay Sharma through his lawyer AP Singh, has moved a Delhi court seeking direction to Tihar Jail authorities to provide high level medical treatment to him.
— ANI (@ANI) February 20, 2020
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ने भारत को शुक्रिया कहा
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने कहा, “एक दोस्त, पड़ोसी और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में अफगानिस्तान की लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पूरी तरह से समर्थन करने के लिए भारत को धन्यवाद।”
Afghanistan President Ashraf Ghani: As a friend, neighbor and the world’s largest democracy, thank you India for fully supporting Afghanistan’s democratic process. (File Pic) https://t.co/OC4RXCJBOR pic.twitter.com/R2EUQPweB3
— ANI (@ANI) February 20, 2020
भोपाल: डीजीपी वीके सिंह की नाव बड़े तालाब में पलटी, IPS अधिकारी भी थे सवार, सभी की जान बाल-बाल बची
मध्य प्रदेश के भोपाल झील में बड़ा हादसा टल गया। बड़े तालाब में एक नाव पलट गई। नाव में डीजीपी वी के सिंह समेत आईपीएस ऑफिसर्स कॉन्क्लेव में शामिल होने आए पुलिस अफसर और उनके परिवार के लोग सवार थे। मौके पर तैनात गार्ड्स की सतर्कता के कारण कोई हताहत नहीं हुआ। गार्ड्स ने तत्काल सभी पानी से निकाल लिया।
Madhya Pradesh: 8 people, including Indian Police Service (IPS) officers, were rescued after their boat capsized in Badi Jheel, during an IPS meet water sports event in Bhopal,
today. pic.twitter.com/asMuH5MBKY— ANI (@ANI) February 20, 2020
गांधीनगर: सीएम रुपाणी ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दौरे को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की
गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा से पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए अपने आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक की। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप 24 फरवरी को अमेरिका के प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प के साथ भारत आएंगे।
Gandhinagar: Gujarat Chief Minister Vijay Rupani held a high level meeting, at his residence to take stock of preparedness ahead of US President Donald Trump's visit. President Trump will be arriving in India on 24th February along with US' First Lady Melania Trump. pic.twitter.com/8U8VTjgWis
— ANI (@ANI) February 20, 2020
ग्रेटर नोएडा: सीएम योगी के खिलाफ फेसबुक पर विवादित पोस्ट डालने के आरोप में एक शख्स गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश की ग्रेटर नोएडा पुलिस ने सीएम योगी के खिलाफ फेसबुक पर विवादित पोस्ट डालने के आरोप में एक शख्स गिरफ्तार किया है। इस संबंध में बीजेपी के स्थानीय नेता पुलिस में मामला दर्ज करवाया था।
Greater Noida: A man, Chand Quraishi has been arrested by Police on charges of putting up an objectionable post against CM Yogi Adityanath, on Facebook. The complaint was filed by local BJP leaders. (file pic) pic.twitter.com/iYtH2Ixrie
— ANI UP (@ANINewsUP) February 20, 2020
मोदी जी युवाओं, रोजगार और किसानों की बात नहीं करते: सीएम कमलनाथ
एक जनसभा को संबोधित करत हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, “जब इंदिरा गांधी की सरकार थी, तब 90 हजार पाकिस्तानी जवानों ने सरेंडर किया था। यह उसकी बात नहीं करेंगे। कहते हैं मैंने सर्जिकल स्ट्राइक की। कौन सी सर्जिकल स्ट्राइक?”
कमलनाथ ने कहा, “आजकल मोदी जी क्या-क्या बात करते हैं, हमारे देश के युवाओं के बारे में बात नही करेंगे, रोज़गार, किसान के साथ न्याय हो इसके बारे में बात नहीं करेंगे। वो कहते थे कि 2 करोड़ युवाओं को हर साल रोज़गार मिलेगा। मोदी जी 2 करोड़ छोड़िए, 2 लाख का नाम बात दीजिए।”
#WATCH Madhya Pradesh Chief Minister Kamal Nath: Indira Gandhi sarkar thi, jab 90,000 Pakistani jawanon ne surrender kiya tha. Ye uski baat nahi karenge, kehte hain maine surgical strike ki. Kaun si surgical strike ki? pic.twitter.com/oBcNP4ahv6
— ANI (@ANI) February 20, 2020
राहुल गांधी की अपील, राजस्थान में दलितों की पिटाई के मामले में संज्ञान ले राज्य सरकार
हाल ही में राजस्थान के नागौर में दलित युवकों की पिटाई के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि राज्य सरकार से मैं यह अपील करता हूं कि वह इस मामले में कार्रवाई करे।
The recent video of two young Dalit men being brutally tortured in Nagaur, Rajasthan is horrific & sickening. I urge the state Government to take immediate action to bring the perpetrators of this shocking crime to justice.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 20, 2020
जामिया हिंसा: दिल्ली पुलिस ने 10 छात्रों को पूछताछ के लिए जारी किया नोटिस
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की क्राइम बांच ने आज पूछताछ के लिए जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के 10 छात्रों को नोटिस जारी किया है। इन छात्रों की पहचान विश्वविद्यालय की सीसीटीवी तस्वीरों के माध्यम से की गई है।
डॉ. कफील खान को रिहा करने की मांग को लेकर दिल्ली में यूपी भवन के बाहर JCC का प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी
डॉ.कफील खान को रिहा करने की मांग को लेकर जामिया कोऑडिनेशन कमेटी की ओर से दिल्ली में यूपी भवन के बाहर प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शन कर रहे लोगों पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
Delhi: A protest was organised by Jamia Coordination committee outside UP Bhawan today, against UP govt and demanding the release of Dr Kafeel Khan. The protesters have been detained by the Police. pic.twitter.com/Sqm9jKsGnK
— ANI (@ANI) February 20, 2020
शाहीन बाग की प्रदर्शनकारी महिला ने कहा- ये CAA को वापस ले लें हम 10 मिनट में खत्म कर देंगे धरना
शाहीन बाग की एक प्रदर्शनकारी महिला ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट से नियुक्त वार्ताकार कल हमारे पास आएं थे, हमने अपनी बात रखी और उन्होंने अपनी। मैं सुप्रीम कोर्ट से अपील करती हूं कि वो हमारी बात सरकार तक पहुंचाएं। अगर ये CAA, NRC और NPR को वापस ले लेंगे तो हम 10 मिनट में ये जगह खाली कर देंगे।”
निर्भया केस में दोषी विनय को बचाने के लिए उसके वकील का नया दांव, चुनाव आयोग में दाखिल की याचिका
निर्भया केस में दोषी विनय शर्मा के वकील ने एक नया दांव खेला है। विनय शर्मा के वकील ने चुनाव आयोग में एक याचिका दाखिल की है। याचिका में विनय के वकील ने कहा है कि जिस समय मंत्री मनीष सिसोदिया ने विनय की दया याचिका को खारिज करने के लिए हस्ताक्षकर किए थे उस समय दिल्ली में चुनाव आचार संहिता लागू था। ऐसे में मनीष सिसोदिया दया याचिका खारिज करने के लिए दस्तखत नहीं कर सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा किया।
अमदाबाद: डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत में 70 लाख नहीं, सिर्फ 1-2 लाख लोग हिस्सा लेंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के भारत दौरे पर अहमदाबाद के नगर आयुक्त विजय नेहरा ने कहा, “एयरपोर्ट से मोटेरा स्टेडियम तक रोड शो होगा। उम्मीद है कि 22-किलोमीटर के रोड शो में 1-2 लाख लोग हिस्सा लेंगे।”
Ahmedabad Municipal Commissioner Vijay Nehra on US President Donald Trump's visit: There will be roadshow that will be organised from Airport to the Mortera stadium. There is expectation that anywhere between 1-2 lakhs people will be participating in the 22-km roadshow. #Gujarat pic.twitter.com/WogUD8kfOb
— ANI (@ANI) February 20, 2020
अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप भारत यात्रा के दौरान दिल्ली के सरकारी स्कूल में जाएंगी: सूत्र
न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है है कि अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप 24-25 फरवरी को भारत यात्रा के दौरान दिल्ली के सरकारी स्कूल का दौरा करेंगी।
Sources: First Lady of the United States, Melania Trump to visit a Delhi government school during the Delhi leg of the visit of US President Donald Trump to India, on February 24-25. (file pic) pic.twitter.com/yxqDkt2ggq
— ANI (@ANI) February 20, 2020
पेशी के लिए नागपुर कोर्ट पहुंचे पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस, चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाने का आरोप
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्ममंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस नागपुर कोर्ट पहुंचे हैं। उन्होंने 2014 के चुनावी हलफनामे में कथित तौर पर अपने खिलाफ लंबित 2 आपराधिक मामलों की चुनाव आयोग को जानकारी नहीं दी थी।
Maharashtra: Former CM and BJP leader Devendra Fadnavis has reached a Nagpur court to present himself before it, in connection with the matter where he allegedly did not disclose 2 pending criminal cases against him in 2014 poll affidavit. (file pic) pic.twitter.com/1RH46lVD76
— ANI (@ANI) February 20, 2020
यूपी के सीएम योगी जनरल डायर की तरह व्यवहार कर रहे हैं: नवाब मलिक
एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार मेंमंत्री नवाब मलिक ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर कड़ीप्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “जिसतरह से सीएम योगी ने कहा कि ‘मरनेको आएंगे तो जिंदा कैसे जाएंगे’। लोकतंत्रमें इस तरह के बयानों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता को विरोध करने का अधिकारहै, बावजूद इसके पुलिस प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग करती है। योगी जी जनरल डायर कीतरह व्यवहार कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
Maharashtra Min Nawab Malik: The way Adityanath ji (UP CM) said 'marne ko ayenge to zinda kaise jayenge', cannot be tolerated in democracy. SC said that people have right to protest,despite that, police fired on protesters. Yogi ji behaving like General Dyer,it can't be tolerated pic.twitter.com/1y1NItNRjy
— ANI (@ANI) February 20, 2020
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उमर अकमल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पीसीबी एंटी करप्शन कोड के तहत उमर अकमल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया, जिसका मतलब है कि वह भ्रष्टाचार निरोधक द्वारा मामले की जांच पूरी होने तक पीसीबी के किसी भी गतिविधि में हिस्सा नहीं ले सकते हैं।
Pakistan Cricket Board (PCB): PCB today suspended Umar Akmal with immediate effect under Article 4.7.1 of the PCB Anti-Corruption Code, which means he cannot take part in any cricket-related activity pending investigation being carried out by PCB's Anti-Corruption Unit. pic.twitter.com/mDCqagKOh6
— ANI (@ANI) February 20, 2020
अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम के बाहर सुरक्षा कड़ी, यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रम में ट्रंप लेंगे हिस्सा
गुजरात के अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का कार्यक्रम होगा। राष्ट्रपति ट्रम्प अमेरिका की पहली महिला मेलानिया ट्रम्प के साथ 24 फरवरी को भारत दौरे पर आ रहे हैं।
Ahmedabad: Security tightened outside Motera Stadium where US President Donald Trump's event will take place. President Trump along with US' First Lady Melania Trump is arriving in India on 24th February. #Gujarat pic.twitter.com/JjxjK3UMgc
— ANI (@ANI) February 20, 2020
शाहजहांपुर केस में चिन्मयानंद को जमानत देने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, 24 फरवरी को सुनवाई
शाहजहांपुर कानून की छात्रा का मामल में चीफ जस्टिस एसए बोबडे की खंडपीठ 24 फरवरी को इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली पीड़िता की याचिका पर सुनवाई करेगी। हाई कोर्ट ने अपने फैसले में पूर्व बीजेपी सांसद चिन्मयानंद को जमानत देने का आदेश दिया है।
Shahjahanpur (Uttar Pradesh) law student case: A Bench of Chief Justice of India SA Bobde to hear on Monday (24th Feb) the plea of the victim challenging Allahabad High Court order granting bail to former BJP MP Chinmayananda, accused of sexually harassing the student. pic.twitter.com/jNeqGHg8Ab
— ANI (@ANI) February 20, 2020
मोहन भागवत ने कहा- ‘राष्ट्रवाद’ शब्द में हिटलर की झलक
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने राष्ट्रवाद के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। संघ प्रमुख ने कहा कि राष्ट्रवाद जैसे शब्द में नाजी और हिटलर की झलक दिखाई पड़ती है। झारखंड की राजधानी रांची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही।
#WATCH Ranchi: RSS chief recounts his conversation with an RSS worker in UK where he said "…'nationalism' shabd ka upyog mat kijiye. Nation kahenge chalega,national kahenge chalega,nationality kahenge chalgea,nationalism mat kaho. Nationalism ka matlab hota hai Hitler,naziwaad. pic.twitter.com/qvibUE7mYt
— ANI (@ANI) February 20, 2020
अंतर्राष्ट्रीय बाजार के कारण इस महीने में एलपीजी की कीमतें बढ़ी हैं: धर्मेंद्र प्रधान
एलपीजी के दाम बढ़ने पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “अंतर्राष्ट्रीय बाजार के कारण इस महीने में एलपीजी की कीमतें बढ़ी हैं। जैसे संकेत मिल रहे हैं उसके मुताबिक, अगले महीने कीमतें घटने की भी संभावना है। सर्दियों में एलपीजी की खपत बढ़ने के कारण उसके ऊपर दबाव आता है।”
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे फिसलकर 71.80 पर खुला
शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे फिसलकर 71.80 पर खुला है।
चेन्नई: कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 की शूटिंग के दौरान क्रेन गिरी, 3 असिस्टेंट डायरेक्टर की मौत, 10 लोग घायल
चेन्नई में कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 की शूटिंग के दौरान क्रेन गिरने से 3 असिस्टेंट डायरेक्टर की मौत हो गई, जबकि 10 लोग जख्मी हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर है। हादसा बुधवार रात 9.30 बजे हुआ। उस वक्त चेन्नई के पास ईवीपी फिल्म सिटी में एक सीन की शूटिंग हो रही थी। हादसे में फिल्ममेकर और डायरेक्टर शंकर बाल-बाल बच गए।
Tamil Nadu: 3 dead and around 10 injured after a crane collapsed on the set of movie Indian 2, during the shooting of the film near Chennai, last night. Injured persons were shifted to a hospital. Visuals from EVP Film City in Poonamallee, where the incident took place. pic.twitter.com/C2l3YsLk8E
— ANI (@ANI) February 20, 2020
बाबरी मस्जिद बनाने की पहल भी सरकार को करनी चाहिए: नवाब मलिक
एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने कहा, “मस्जिद बनाने के लिए जमीन देने की बात कही गई है, विवाद खत्म हो रहा है तो मस्जिद का ट्रस्ट बनाने की पहल भी सरकार करे। मस्जिद बने यह पहल भी सरकार की तरफ से होनी चाहिए। बीजेपी मंदिर के नाम पर देश में पिछले 25 सालों से राजनीति कर रही थी।”
जम्मू-कश्मीर: जम्मू-पठानकोट हाईवे पर ट्रक-कार की टक्कर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में जतवाल के पास जम्मू-पठानकोट हाईवे पर ट्रक और कार की टक्कर में एक परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Jammu and Kashmir: 5 members of a family died after their car collided with a truck on Jammu Pathankot National Highway near Jatwal in Samba district today. Police have started an investigation after registering a case. pic.twitter.com/hEoYQSqcid
— ANI (@ANI) February 20, 2020
पटना में राहुल गांधी के लगे पोस्टर, लिखा- आरक्षण खत्म होने देंगे
बिहार की राजधानी पटना में की जगहों पर राहुल गांधी के पोस्टर लगे है। पोस्टर में लिखा है, ‘’आरक्षण खत्म नहीं होने देंगे।’’
Bihar: Poster with Congress leader Rahul Gandhi's picture and 'Aarakshan khatm nahi hone denge avtaar' written on it, put by party's local leaders, in Patna. pic.twitter.com/baV6MPCfKR
— ANI (@ANI) February 20, 2020
उपहार सिनेमा अग्नीकांड: पीड़ितों की क्यूरेटिव याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज
उपहार सिनेमा अग्नीकांड में सुप्रीम कोर्ट ने पीड़ितों द्वारा दायर की गई क्यूरेटिव याचिकाओं को खारिज कर दिया है।
Uphaar Cinema fire tragedy case: Supreme Court dismisses the curative petitions filed by the victims of 1997 Uphaar Cinema fire tragedy case. pic.twitter.com/RZ45M1Lzek
— ANI (@ANI) February 20, 2020
उत्तर प्रदेश: मऊ में एक इंटर कॉलेज के प्रबंधन ने छात्रों से कहा- चीटिंग करें, पकड़े जाने पर अनुशासन बनाए रखें
उत्तर प्रदेश के मऊ में हरिवंश मेमोरियल इंटर कॉलेज के प्रबंधक ने बोर्ड की परीक्षा में छात्रों को निर्देश दिया कि परीक्षा में चीटिंग करके उत्तर लिखें और जब आप पकड़े जाएं तो अनुशासन बनाए रखें।
#WATCH Mau: Manager of Harivansh Memorial Inter College gives instructions to students appearing in state board examination; says 'write your exam with the help of cheating and maintain discipline when your 'chit' is caught'. (18.02) pic.twitter.com/nMeiUQmQai
— ANI UP (@ANINewsUP) February 20, 2020
तिरुपुर जिले में सड़क हादसे के बाद केरल के सीएम ने घायलों को मदद पहुंचाने के निर्देश दिए
तमिलनाडु के तिरुपुर जिले में केरल रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर के बाद केरल मुख्यमंत्री कार्यालय ने बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने पलक्कड़ के जिला कलेक्टर को हादसे में घायल लोगों को आपातकालीन चिकित्सा प्रदान करने का निर्देश दिया है। मृतकों की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है।
सीएमओ ने आगे कहा, “राज्य के परिवहन मंत्री एके शशिंद्रन और मंत्री वीएस सुनील कुमार मदद और आगे की कार्यवाही में समन्वय के लिए तमिलनाडु के तिरुपुर (जहां केरल राज्य सड़क परिवहन निगम बस और ट्रक के बीच टक्कर हुई) पहुंच रहे हैं।”
Chief Minister's Office (CMO) Kerala: All possible relief measures will be taken in cooperation with the government of Tamil Nadu and the District Collector of Tirupur. https://t.co/Pz02MccLf9
— ANI (@ANI) February 20, 2020
तिहाड़ जेल में निर्भया केस के दोषी विनय ने सिर में टक्कर मारकर खुद को चोट पहुंचाने की कोशिश
तिहाड़ जेल अधिकारी के मुताबिक, निर्भया केस में दोषियों में से एक विनय ने 16 फरवरी को अपने सेल की दीवार से अपने सिर में टक्कर मारकर खुद को चोट पहुंचाने की कोशिश की। उसे हल्की चोटें आई थीं।
Tihar Jail official: One of the death row convicts of 2012 Delhi gang-rape case, Vinay had attempted to hurt himself by banging his head against a wall in his cell, on 16th February. He had received minor injuries.
The four convicts of the case will be executed on 3rd March.
— ANI (@ANI) February 20, 2020
तमिलनाडु: तिरुपुर जिले में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में 19 लोगों की मौत
तमिलनाडु में तिरुपुर जिले के अविनाशी के पास रोडवेज बस और ट्रक के बीच टक्कर में 19 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मरने वालों में 14 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं।
#UPDATE Deputy Tehsildar of Avinashi: 19 people – 14 men and 5 women, died in the collision between a Kerala State Road Transport Corporation bus & a truck near Avinashi town of Tirupur district. https://t.co/pOss4LTAtv
— ANI (@ANI) February 20, 2020
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में कार और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत, 6 घायल
महाराष्ट्र के चंद्रपुर के मुल इलाके में भीषण सड़क हादसा हुआ है। कार और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
Maharashtra: 6 dead and 6 injured in a collision between a car and a truck in Mul, Chandrapur. More details awaited. pic.twitter.com/QUzrU4MnQB
— ANI (@ANI) February 19, 2020