निर्भया के दोषियों को तिहाड़ जेल में फांसी देने पहुंचे पवन जल्लाद ने डमी पांसी दी
Tihar Jail official: Pawan Jallad, hangman today performed dummy execution of convicts of 2012 Delhi gang-rape case pic.twitter.com/9SxLmTnrDA
— ANI (@ANI) March 2, 2020
सोशल मीडिया पर फेक मैसेज फैलाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई: सौरभ भारद्वाज
दिल्ली विधानसभा ने एक 9 सदस्यीय ‘शांति और सद्भाव समिति’ का गठन किया है। समिति की बैठक के बाद इसके सदस्य और आम आदी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा, “कमेटी बड़े स्तर पर प्रचाारित करेगी कि अगर कोई भी सोशल मीडिया पर फेक मैसेज जो दो समुदायों के बीच दुश्मनी फैलाता है उसे शेयर, रीट्वीट, फारवर्ड करते हैं तो इससे आपको 3 साल की सजा हो सकती है। कमेटी एक नंबर भी जारी करेगी जिस पर ऐसे मैसेज की शिकायत की जा सकेगी।”
Saurabh Bhardwaj after chairing first meeting of Delhi Assembly's Peace&Harmony Committee: We will soon issues a phone number&an email id where people can file complaint against those spreading fake & hate messages. We will probe&send such complaints to law enforcement agencies. https://t.co/9CxckXYs8f pic.twitter.com/cztY3BMF4k
— ANI (@ANI) March 2, 2020
रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने राज्यसभा में बताया, 2019 में नियंत्रण रेखा घुसपैठ की 138 घटनाएं हुईं
रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने राज्यसभा में बताया, “साल 2019 में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार से आतंकवादियों की घुसपैठ की 138 घटनाएं हुईं।”
MoS Defence Shripad Naik in Rajya Sabha: In 2019, there have been 138 cases of infiltration by terrorists along Line of Control and International Border pic.twitter.com/c1jyJdDekw
— ANI (@ANI) March 2, 2020
दिल्ली में अफवाह फैलाने के आरोप में 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू
दक्षिण दिल्ली के डीसीपी ने कहा, “2 मार्च को अफवाह फैलाने के मामले में 18 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है और संबंधित धाराओं में 2 मामले दर्ज किए गए हैं।”
DCP South, Delhi Police: In connection with rumor-mongering on 2nd March, action has been initiated against 18 persons and 2 cases have been registered under relevant sections. #DelhiViolence pic.twitter.com/2ur2fTPFui
— ANI (@ANI) March 2, 2020
निर्भया केस में दोषी पवन गुप्ता की दया याचिका राष्ट्रपति ने खारिज की
निर्भया केस में दोषी पवन गुप्ता की दया याचिका राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खारिज कर दी है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट से पवन की क्यूरेटिव याचिका खारिज हुई थी। क्यूरेटिव याचिका खारिज होने के बाद पवन ने राष्ट्रपति का रुख किया था।
देश में कोरोना वायरस के दो नए मामले आए सामने: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि कोरोना वायरस के दो नए मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि एक मरीज इटली से आया था और दूसरा दुबई से।
Union Health Minister Dr Harsh Vardhan: 2 positive cases of coronavirus in Delhi and Telangana. Their travel history is from Italy and Dubai; Total positive cases in India till now is 5 pic.twitter.com/FnsousuoX8
— ANI (@ANI) March 2, 2020
दिल्ली एम्स में 10वीं मंजिल से एक व्यक्ति ने कूद कर दी जान
दिल्ली एम्स में हॉस्टल नंबर- 8 की 10वीं मंजिल से कूदकर 48 साल के व्यक्ति ने खुदकुशी कर ली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Delhi: A 48-year-old man allegedly committed suicide by jumping from the 10th floor of hostel no.18 at All India Institute of Medical Sciences; further investigation underway.
— ANI (@ANI) March 2, 2020
उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा के दौरान क्षतिग्रस्त डीआरपी कॉन्वेंट स्कूल को ठीक किया जा रहा
#Correction North East Delhi: Renovation and clearing of debris underway at DRP Convent School in Shiv Vihar. The school was vandalized and portions of it burnt during #DelhiViolence pic.twitter.com/l4OoMo3B7s
— ANI (@ANI) March 2, 2020
भारत में कोरोना वायरस के दो नए मामले आए सामने, एक दिल्ली में, दूसरा मरीज तेलंगाना में भर्ती
पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। भारत में कोरोना वायरस के दो नए मामले सामने आए हैं। एक केस दिल्ली में सामने आया है, जबकि दूसरा केस तेलंगाना में सामने आया है। जो मरीज तेलंगाना में सामने आया है वह, दुबई से लौटा था। वहीं, दिल्ली वाला मरीज इटली से लौटा था। फिलहाल, दोनों मरीजों का इलाज जारी है।
दिल्ली हिंसा पर पीएम मोदी को संसद में जवाब देने की जरूरत: मनीष तिवारी
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, “दिल्ली में जो घटनाक्रम हुआ है, वो बहुत दर्दनाक है। इस पर संसद में चर्चा और प्रधानमंत्री को वक्तव्य देने की जरूरत है।”
दिल्ली में जो घटनाक्रम हुआ है, वो बहुत दर्दनाक है। इस पर संसद में चर्चा और प्रधानमंत्री को वक्तव्य देने की जरूरत है : @ManishTewari#इस्तीफा_दो_AmitShah pic.twitter.com/qDjBEo9YX1
— Congress (@INCIndia) March 2, 2020
दिल्ली हिंसा: IB अधिकारी अंकित शर्मा के परिवार के लिए 1 करोड़ रुपये के मुआवजे का ऐलान
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “हम इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी अंकित शर्मा के परिवार के लिए 1 करोड़ रुपये के मुआवजे की घोषणा कर रहे हैं और उनके परिवार के एक सदस्य को दिल्ली सरकार द्वारा नौकरी दी जाएगी।”
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal: We are announcing a compensation of Rs 1 crore for the family of Intelligence Bureau official Ankit Sharma and a member of their family will be given a job by Delhi Govt. #DelhiViolence pic.twitter.com/cSAShoKisD
— ANI (@ANI) March 2, 2020
दिल्ली हिंसा पर संसद के दोनों सदनों में हंगामा, संसद की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
दिल्ली हिंसा पर संसद को दोनों सदनों मेंहंगामा हुआ है। विपक्ष दिल्ली हिंसा के लिए गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग कर रहा था। हंगामे के बाद दोनं सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
Budget Session: Rajya Sabha and Lok Sabha adjourned till 11 am tomorrow following uproar over #DelhiViolence pic.twitter.com/jO829TjogL
— ANI (@ANI) March 2, 2020
दिल्ली हिंसा पर संसद के दोनों सदनों में हंगामा, ‘अमित शाह इस्तीफा दो’, ‘पीएम जवाब दो’ के लगे नारे
दिल्ली हिंसा पर संसद को दोनों सदनों में हंगामा हुआ है। पहले लोकसभा में और इसके बाद राज्यसभा में भी हंगामा हुआ है। विपक्ष दिल्ली हिंसा के लिए गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग कर रहा है
Uproar by opposition MP's in Rajya Sabha over #DelhiViolence. #BudgetSession pic.twitter.com/c6HNQvEtWi
— ANI (@ANI) March 2, 2020
दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या 47 हुई
दिल्ली हिंसा में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 47 हुआ, 38 मौतें गुरु तेग बहादुर अस्पताल में हुई, 3 लोक नायक अस्पताल में, 1 जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में और 5 लोगों की मौत राम मनोहर लोहिया अस्पताल में हुई। pic.twitter.com/DQM55cxkvj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 2, 2020
लोकसभा में दिल्ली हिंसा पर विपक्ष का हंगामा, ‘अमित शाह इस्तीफा दो’, ‘पीएम जवाब दो’ के लग रहे हैं नारे
लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया है। कांग्रेस समेत दूसरे विपक्षी दल के नेता दिल्ली हिंसा पर सदन में हंगामा कर रहे हैं। सदन में ‘अमित शाह इस्तीफा दो’, ‘जवाब दो जवाब’ दो, प्रधानमंत्री जवाब दो के नारे लग रहे हैं।
दिग्विजय सिंह का बड़ा आरोप, बोले- कांग्रेस विधायकों को 25-35 करोड़ रुपये का ऑफर दे रहे हैं बीजेपी नेता
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश में बीजेपी नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा जैसे नेताओं 15 सालों तक मध्य प्रदेश को लूटा और अब यह नेता कांग्रेस के विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। दिग्विजय ने कहा कि यह नेता कांग्रेस के विधायकों को 25 से 35 करोड़ रुपये का ऑफर दे रहे हैं।
Digvijaya Singh, Congress in Delhi: Ever since Bharatiya Janata Party (BJP) has become the opposition party in Madhya Pradesh, Shivraj Singh Chouhan, Narottam Mishra & all those who looted the state for 15 years, are openly offering bribes of Rs 25-35 crores to Congress MLAs. pic.twitter.com/GXtLLDo8Pi
— ANI (@ANI) March 2, 2020
JNU हिंसा मामले की हो रही है जांच, लोकसभा में HRD मंत्री निशंक का लोकसभा में लिखित जवाब
केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल ने जएनयू में 5 जनवरी को हुई हिंसा पर लोकसभा में पूछे गए सवाल का लिखित उत्तर दिया, “विश्वविद्यालय ने सूचना दी है कि दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है। विंटर सेमेस्टर2020 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बिना जुर्माने के सही ढंग से जारी है।”
Union HRD Minister Ramesh Pokhriyal Nishank in a written reply to a question in Lok Sabha over 5th Jan violence in JNU: University has informed that Crime Branch of Delhi Police is probing the matter. Registration process for Winter Semester 2020 without fine is going on smoothly pic.twitter.com/WqSkKAvkYx
— ANI (@ANI) March 2, 2020
दोषियों को मंगलवार को दी जाएगी फांसी: निर्भया की मां
निर्भया के दोषियों की डेथ वारंट पर रोक की मांग वाली याचिका दिल्ली कोर्ट से खारिज होने के बाद निर्भया की मां ने कहा, “आज इनकी अपील खारिज हो गई है, कल मुजरिमों को फांसी होगी। हमें अपनी न्याय व्यवस्था पर पहले भी भरोसा था आज भी है। बीच में कई ऐसी परिस्थितियां आईं जब हम परेशान हुए और डगमगाए पर हमारा विश्वास न तब खत्म हुआ था न आज खत्म है।”
दिल्ली हिंसा के खिलाफ दिल्ली में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
दिल्ली हिंसा पर जहां कांग्रेस संसद के भीतर मोदी सरकार को घर रही है। वहीं, इस मुद्दे पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली में सड़क पर उतरे हैं। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की है। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।













Delhi: Youth Congress workers protest demanding resignation of Home Minister Amit Shah over #DelhiViolence. pic.twitter.com/TJ8YCsbXXm
— ANI (@ANI) March 2, 2020
निर्भया केस: सुप्रीम कोर्ट से क्यूरेटिव याचिका खारिज होने के बाद राष्ट्रपति के पास पवन ने लगाई दया याचिका
सुप्रीम कोर्ट से क्यूरेटिव याचिका खारिज होने के बाद निर्भया केस के दोषी पवन गुप्ता ने राष्ट्रपति के पास दया याचिका लगाई है।
Nirbhaya case: Death row convict Pawan Kumar Gupta files mercy plea before President, says his lawyer A P Singh
— Press Trust of India (@PTI_News) March 2, 2020
निर्भया केस: दिल्ली कोर्ट से पवन गुप्ता की याचिका खारिज, फांसी पर रोक लगाने की थी मांग
निर्भया केस दोषी पवन को सुप्रीम कोर्ट के बाद दिल्ली कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने फांसी पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।
2012 Delhi gangrape case: A Delhi Court dismisses the application of convict Pawan, seeking stay on his execution. pic.twitter.com/MHszpN2eD8
— ANI (@ANI) March 2, 2020
बीजेपी के संसदीय दल की बैठक कल संसद भवन की लाइब्रेरी बिल्डिंग में होगी
Bharatiya Janata Party (BJP) Parliamentary Party meeting to be held tomorrow at Parliament Library Building. #Delhi pic.twitter.com/gcXy7LJHyU
— ANI (@ANI) March 2, 2020
दिल्ली हिंसा के पीछे मोदी सरकार का हाथ: गुलाम नबी आजाद
दिल्ली हिंसा पर कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, “दिल्ली में तीन दिन और रात दंगे होते रहे। केंद्र सरकार चाहती थी कि जितने मरते हैं मरने दो, जो जलता है जलने दो, कहीं फायर ब्रिगेड भेजने की कोशिश नहीं की। भड़काऊ भाषण सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं ने दिए, इन दंगों के पीछे केंद्र सरकार खुद थी।”
उत्तर पूर्वी दिल्ली में CBSE परीक्षा के दौरान 2,888 में से 2,837 छात्र परीक्षा केंद्र में हाजिर थे
सीबीएसई के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने कहा, “उत्तर-पूर्वी दिल्ली में कक्षा 12वीं और 10वीं की परीक्षा के लिए 2,888 छात्र पंजीकृत थे, परीक्षा के दौरान जिसमें से 2,837 छात्र उपस्थित हैं और 51 छात्र अनुपस्थित हैं। परीक्षा में आज दिल्ली के उत्तर-पूर्वी हिस्सों के केंद्रों में 98.2 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति दर्ज की गई।
Anurag Tripathi, Secretary CBSE: 2888 candidates were registered for class XII&X exams in #NortheastDelhi. Out of which, 2837 candidates are present&51 students are absent. The exam today has thus recorded more than 98.2% attendance in the centers in north-eastern parts of Delhi. pic.twitter.com/0WmQXS3Nfh
— ANI (@ANI) March 2, 2020
दिल्ली के रोहिणी में एक शख्स गिरफ्तार, रविवार को अफवाह फैलाने का आरोप
दिल्ली पुलिस ने आज रोहिणी से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति पर कल अफवाह फैलाने के आरोप हैं।
One person arrested today by Delhi Police from Rohini on charges of rumor-mongering yesterday. More details awaited. pic.twitter.com/HsocRnSBEr
— ANI (@ANI) March 2, 2020
BSF जवान अनीस को BSF ने 10 लाख रुपये का चेक दिया, दिल्ली हिंसा में अनीस का घर जला दिया गया था
बीएसएफ के कांस्टेबल मोहम्मद अनीस को आज बीएसएफ के महानिरीक्षक डीके उपाध्याय ने तत्काल मदद के रूप में 10 लाख रुपये का चेक दिया। दिल्ली हिंसा के दौरान खजूरी खास इलाके में अनीस का घर जला दिया गया था। बीएसएफ की तरफ से अनीस के घर की मरम्मत भी की जा रही है।
Border Security Force (BSF) constable Mohammad Anees, whose house was set on fire during #DelhiViolence, was presented a cheque of Rs. 10 lakhs by Inspector General of BSF DK Upadhyay today for immediate aid. BSF is also conducting repair work of his burnt house. pic.twitter.com/9dmHk9RVak
— ANI (@ANI) March 2, 2020
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का बड़ा बयान, कहा- सुनियोजित नरसंहार है दिल्ली हिंसा
पश्चिम बंगाल की मुख्मंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली हिंसा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली हिंसा एक सुनियोजित नरसंहार है।
West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee: We are sad and depressed, and condemn the incident that happened in Delhi. I think it's a planned genocide. #DelhiViolence pic.twitter.com/fPh7Dv9IMg
— ANI (@ANI) March 2, 2020
PSA के तहत जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला नजरबंदी मामले की सुनवाई अब 5 मार्च को
सुप्रीम कोर्ट अब जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की बहन सारा अब्दुल्ला पायलट की याचिका पर 5 मार्च को सुनवाई करेगा। सारा अब्दुल्ला ने अपनी याचिका में जम्मू-कश्मीर जन सुरक्षा कानून (PSA), 1978 के तहत उमर अब्दुल्ला की नजरबंदी को चुनौती दी है।
Supreme Court posts for hearing on 5th March, the plea of Sara Abdullah Pilot, former J&K CM Omar Abdullah’s sister challenging his detention under the Jammu and Kashmir Public Safety Act, 1978. pic.twitter.com/XaXOG0AzUR
— ANI (@ANI) March 2, 2020
योगी सरकार की पुलिस ने मिर्जापुर में खड़ी फसल रौंद दी: प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “मिर्जापुर के किसानों ने मेहनत से अपनी फसल लगाई थी और बीजेपी सरकार की पुलिस ने खड़ी फसल रौंद दी। कल मुख्यमंत्री और प्रधानमन्त्री ने किसानों के लिए खूब झूठे ऐलान किए और 24 घंटे भी नहीं बीते कि महिला किसानों के साथ सरकार का व्यवहार देखिए। किसान विरोध भरा है भाजपा के अंदर।”
मिर्जापुर के किसानों ने मेहनत से अपनी फसल लगाई थी और भाजपा सरकार की पुलिस ने खड़ी फसल रौंद दी।
कल मुख्यमंत्री और प्रधानमन्त्री ने किसानों के लिए खूब झूठे ऐलान किए और 24 घंटे भी नहीं बीते कि महिला किसानों के साथ सरकार का व्यवहार देखिए।
किसान विरोध भरा है भाजपा के अंदर। pic.twitter.com/WFEkWPAjzH
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) March 2, 2020
दिल्ली हिंसा के लिए मोदी सरकार और बीजेपी नेता जिम्मेदर: अधीर रंजन चौधरी
दिल्ली हिंसा पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “दिल्ली हिंसा के पीछे यह सरकार, उसका उकसाना, हर दिन एक भड़काऊ भाषण ‘गोली मारो’ का नारा जिम्मेदार है। आज भी वो नारा दिल्ली से लेकर कोलकाता तक गूंज रहा है। गोली मारते-मारते दिल्ली के तीन-चार इलाके खाली करवा दिए। यह अच्छे दिन होते हैं?”
दिल्ली हिंसा पर जवाब देने के बजाय BJP सांसद मनोज तिवारी का विवादित बयान, विपक्ष को बताया दंगाई
दिल्ली हिंसा पर जवाब देने के बजाय बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा, “विपक्ष को दंगाई विपक्ष कहने की आवश्यकता है, जिन्होंने अपने उग्र भाषणों से
दिल्ली में दंगा फैलाया। सोनिया गांधी और राहुल गांधी के भाषणों की जांच हो।”
विपक्ष के दिल्ली हिंसा को लेकर प्रदर्शन पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी: विपक्ष को दंगाई विपक्ष कहने की आवश्यकता है जिन्होंने अपने उग्र भाषणों से दिल्ली में दंगा फैलाया। सोनिया गांधी, राहुल गांधी के भाषणों की जांच हो। pic.twitter.com/Y7OXxZicxz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 2, 2020
अरुणाचल प्रदेश के सेला दर्रे में फंसे लोगों को बचाने के लिए सेना ने चलाया अभियान
सेना ने बताया, “हमने लगभग 14000 फुट की ऊंचाई पर फंसे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को बचाने के लिए 29 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश में एक अभियान चलाया है। अरुणाचल प्रदेश के सेला दर्रे में 70 वाहनों में 111 नागरिक भारी बर्फ में फंसे हुए थे।”
Indian Army: We launched a civic action operation on 29 February in Arunachal Pradesh to rescue the stranded locals&tourists at an altitude of approximately 14000 ft. 111 civilians in 70 vehicles were stranded in heavy snow at Sela Pass in Arunachal Pradesh. pic.twitter.com/tudN6RsAXH
— ANI (@ANI) March 2, 2020
देशविरोधी नारे लगाने वालों को गोली मारने वाले बयान पर मैं कायम हूं: बीसी पाटिल
कर्नाटक सरकार में मंत्री बीसी पाटिल ने कहा, “मैंने बयान दिया था, मैं केंद्र सरकार से देशविरोधी नारे लगाने वालों को देखते ही गोली मारने का कानून बनाने का अनुरोध करुंगा। मैंने कुछ गलत नहीं कहा था, क्योंकि इस तरह की नारेबाजी करना फैशन बन गया है। इससे देश का माहौल बिगड़ता है।”
Karnataka Minister BC Patil in Bengaluru: I will ask central government to bring a law to shoot at sight those who shout slogans against India. Nowadays it has become a fashion for some youths to get popularity this way which spoils the country & patriotism. pic.twitter.com/v5152ENd9R
— ANI (@ANI) March 2, 2020
दिल्ली हिंसा पर जवाब दें पीएम मोदी: कांग्रेस सांसद शशि थरूर
दिल्ली हिंसा पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, “हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री संसद में आकर जवाब दें। अब तक 56 इंच की बातें बहुत सुनी हैं, इतने लोगों की मौत दिल्ली में हुई, लेकिन प्रधानमंत्री ने अब तक एक शब्द नहीं बोला। हम चाहते हैं कि वो आकर समझाएं कि चल क्या रहा है और उनकी सरकार का इरादा क्या है?”
दिल्ली विधानसभा ने एक 9 सदस्यीय ‘शांति और सद्भाव समिति’ का गठन किया
दिल्ली विधानसभा ने एक 9 सदस्यीय ‘शांति और सद्भाव समिति’ का गठन किया है। इसकी अध्यक्षता आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज करेंगे और इसमें विधायक आतिशी और राघव चड्ढा शामिल हैं। समिति की पहली बैठक आज दोपहर 3 बजे दिल्ली सचिवालय में होगी।
Delhi Assembly has constituted a 9-member 'Peace&Harmony Committee'. It will be headed by AAP MLA Saurabh Bhardwaj, and includes MLAs Atishi&Raghav Chadha. The first meeting of the committee will be held today at 3 pm at Delhi Secretariat. pic.twitter.com/8NLc8oX3AH
— ANI (@ANI) March 2, 2020
संसद परिसर में कांग्रेस सांसदों ने लगाए ‘अमति शाह इस्तीफा’ दो के नारे
Congress party protests outside the parliament demanding Home Minister's resignation for failing to maintain law & order in Delhi. #इस्तीफा_दो_AmitShah pic.twitter.com/UdRUHwqYQF
— Congress (@INCIndia) March 2, 2020
यह सरकार अंधी है। दिल्ली में पहले तीन दिन पुलिस ने सिर्फ खड़े होकर तमाशा देखती रही: महुआ मोइत्रा
संसद परिसर में गांधी की प्रतिमा के सामने दिल्ली हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन के बाद टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, “काली पट्टी आंखों पर बांधकर हमने दर्शाया कि यह सरकार अंधी है। पहले तीन दिन पुलिस ने सिर्फ खड़े होकर तमाशा देखा। उंगली मुंह पर रखकर हमने बताया कि जब जरुरत होती है यह तब नहीं बोलती है।”
दिल्ली हिंसा पर कांग्रेस का राज्यसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित
दिल्ली हिंसा का मामला राज्यसभा में उठा है। कांग्रेस के सांसदों ने इस मुद्दे को उठाया है। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। कांग्रेस की मांग है कि गृह मंत्री अमित शाह इस्तीफा दें।
Rajya Sabha adjourned till 2 pm after uproar by opposition MPs over #DelhiViolence pic.twitter.com/Z6f0Y53Ek6
— ANI (@ANI) March 2, 2020
दिल्ली हिंसा के खिलाफ संसद परिसर में कांग्रेस सांसदों का प्रदर्शन, गृह मंत्री शाह के इस्तीफे की मांग
दिल्ली हिंसा के खिलाफ संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने कांग्रेस सांसदों ने प्रदर्शन किया है। कांग्रेस सांसदों की मांग है कि गृह मंत्री अमित शाह इस्तीफा दें। इस प्रदर्शन में राहुल गांधी, शशि थरूर और अधीर रंजन चौधरी समेत कई बड़े नेता शामिल हुए।
Delhi: Congress MPs, including Rahul Gandhi, Shashi Tharoor and Adhir Ranjan Chowdhury, protest in front of Gandhi statue inside the Parliament premises, over #DelhiViolence, demanding the resignation of Union Home Minister Amit Shah. pic.twitter.com/PmzdkSj5Fo
— ANI (@ANI) March 2, 2020
निर्भया के दोषी पवन गुप्ता की क्यूरेटिव याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज
निर्भया केस में दोषी पवन गुप्ता की क्यूरेटिव याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज हो गई है। याचिका में उसकी मौत की सजा को उम्रकैद में बदलने की मांग की गई थी।
2012 Delhi gangrape case: One of the convict Pawan's curative petition has been dismissed by the Supreme Court. The petition had sought commutation of his death penalty to life imprisonment. pic.twitter.com/2KhruqyxVb
— ANI (@ANI) March 2, 2020
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित
संसद के दूसरे चरण की सनवाई आज से शुरू हो गई है। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद दिवंगत सांसदों को श्रद्धांजलि दी गई। दिवंगत सांसदों को ऋद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं, राज्यसभा की कार्यवाही जारी है।
Lok Sabha adjourned till 2 pm after an obituary reference to Baidyanath Prasad Mahto, JD(U) MP from Valmiki Nagar, Bihar who passed away on 28th February. pic.twitter.com/SBmYgAJ27q
— ANI (@ANI) March 2, 2020
संसद परिसर में दिल्ली हिंसा के खिलाफ टीएमसी का प्रदर्शन
दिल्ली हिंसा को लेकर आंख पर काली पट्टी बांध कर और मुंह पर उंगली रखकर गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन करती तृणमूल कांग्रेस।
Delhi: Trinamool Congress (TMC) protest in front of Gandhi statue inside the Parliament premises, over #DelhiViolence pic.twitter.com/pN0AKDIp7Z
— ANI (@ANI) March 2, 2020
अनुराग ठाकुर, प्रवेश वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर अब 23 अप्रैल को होगी सुनवाई
बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर अब 23 अप्रैल को दिल्ली कोर्ट में सुनवाई होगी। यह याचिका सीपीआईएम की नेता वृंदा करात की ओर से दर्ज कराई गई है। याचिका में यह मांग की गई है कि कोर्ट अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा के खिलाफ नफर भरे भाषण देने के आरोप में केस दर्ज करने का आदेश दे।
A Delhi Court defers till 23rd April the order on a complaint seeking registration of FIR against BJP leaders Anurag Thakur & Parvesh Verma. Complaint was filed by CPI(M) leader Brinda Karat against the 2 BJP leaders for their alleged hate speeches during the Delhi assembly polls pic.twitter.com/XTHhIpJRkj
— ANI (@ANI) March 2, 2020
संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए लोकसभा पहुंचे राहुल गांधी
Delhi: Congress leader Rahul Gandhi arrives in Parliament; the second phase of Budget Session to begin today. pic.twitter.com/2xgyCb83R2
— ANI (@ANI) March 2, 2020
जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के मामले को बड़ी बेंच के पास नहीं भेजा जाएगा, सुप्रीम कोर्ट का फैसला
जम्मू-कस्मीर से धारा 370 हटाने के फैसले की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर पांच जजों की संविधान पीठ ही सुनवाई करेगी, इसे बड़ी बेंच को नहीं भेजा जाएगा। सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस एनवी रमना, जस्टिस संजय किशन कौल, जस्टिस आर सुभाष रेड्डी, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस सूर्यकांत की संविधान पीठ ने यह फैसला सुनाया है।
Supreme Court refuse to refer to a larger bench a batch of pleas, challenging the constitutional validity of Centre's 5th August 2019 decision of abrogating provisions of Article 370. pic.twitter.com/5fXTRDBRcZ
— ANI (@ANI) March 2, 2020
संसद परिसर में दिल्ली हिंसा के विरोध में AAP सांसदों का प्रदर्शन
Delhi: Aam Aadmi Party MPs protest in front of Gandhi statue inside the Parliament premises, over violence in Delhi. pic.twitter.com/KAFIGi3IcI
— ANI (@ANI) March 2, 2020
दिल्ली: हिंसा प्रभावित इलाकों में कड़ी सुरक्षा के बीच बोर्ड परीक्षाएं जारी
दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों में कड़ी सुरक्षा के बीच बोर्ड परीक्षाएं हो रही हैं। मुस्तफाबाद के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों तैनाती की गई है।
Delhi: Students arrive at their Central Board of Secondary Education (CBSE) Board exam center at a government school in Mustafabad area of North East Delhi. pic.twitter.com/kTEeeZbbeb
— ANI (@ANI) March 2, 2020
दिल्ली में आतंकवादी संगठन के KCP के तीन संदिग्ध सदस्य गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की विशेष सेल ने आतंकवादी संगठन कांग्लेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी के दो संदिग्ध सदस्यों को दिल्ली में गिरफ्तार किया है।
Two suspected members of proscribed terrorist organization Kangleipak Communist Party (KCP) arrested from Delhi by Special Cell of Delhi Police. pic.twitter.com/WNcbhxdTb0
— ANI (@ANI) March 2, 2020
दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 46 हुई
दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है। गुरु तेग बहादुर अस्पताल में 38, लोक नायक अस्पताल में 3, जग परवेश चंदर अस्पताल में 1 और राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 4 मौतें हुई हैं।
Delhi: Death toll rises to 46 now; (38 at Guru Teg Bahadur Hospital, 3 at Lok Nayak Hospital, 1 at Jag Parvesh Chander Hospital & 4 at Dr. Ram Manohar Lohia Hospital) in North East Delhi violence. pic.twitter.com/XWvboAduLM
— ANI (@ANI) March 2, 2020
दिल्ली हिंसा पर कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा में दिया स्थगन प्रस्ताव नोटिस
Congress party has given Adjournment Motion Notice in Lok Sabha, over the issue of violence in Delhi. pic.twitter.com/kGJsi2zQM7
— ANI (@ANI) March 2, 2020
सेंसेक्स में 693.84 अंक का उछाल
Sensex at 38,991.13, up by 693.84 points. pic.twitter.com/lTuumcSi7I
— ANI (@ANI) March 2, 2020
एनसीपी और सीपीएम समेत कई अन्य दलों ने लोकसभा में दिल्ली हिंसा पर स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया
तृणमूल कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, एनसीपी, डीएमके ने दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।
Trinamool Congress (TMC), Communist Party of India (Marxist), Communist Party of India, Nationalist Congress Party (NCP), Dravida Munnetra Kazhagam (DMK) have given Adjournment Motion Notice in Lok Sabha, over violence in Delhi. pic.twitter.com/DUu6bA3jIJ
— ANI (@ANI) March 2, 2020
दिल्ली हिंसा पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन जौधरी ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया
दिल्ली हिंसा पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन जौधरी ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।
Congress MPs Adhir Ranjan Chowdhury & K Suresh have given Adjournment Motion Notice in Lok Sabha over #DelhiViolence. pic.twitter.com/00afHj3Tzd
— ANI (@ANI) March 2, 2020
महाराष्ट्र: पुणे-मुंबई हाईवे पर में तीन मोटरसाइकिलों की टक्कर में 5 लोगों की मौत
Maharashtra: Five people dead and one injured after a collision between three motorcycles and a truck in Raigad district on Pune-Mumbai Highway last night. pic.twitter.com/axdimicGSP
— ANI (@ANI) March 2, 2020
दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 7 विकेट से हराया, सीरीज पर 2-0 से जमाया कब्जा
दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत की शर्मनाक हार हुई है। दूसरे और आखिरी मैच में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 7 विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया है।
India vs New Zealand 2nd Test: New Zealand beat India by 7 wickets; wins series 2-0. #NZvsIND
— ANI (@ANI) March 2, 2020
दक्षिण कोरिया में लगभग 500 नए कोरोना वायरस के मामले सामने आए
एएफपी न्यूज़ अजेंसी के मुताबिक, दक्षिण कोरिया में लगभग 500 नए कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं जिन्हें मिलाकर आंकड़ा 4000 हो गया है। चीन के बाहर किसी देश में कोरोना वायरस के ये सबसे ज्यादा मामले हैं।
South Korea reports nearly 500 new #CoronaVirus cases, sending the largest national total in the world outside China past 4,000: AFP News Agency
— ANI (@ANI) March 2, 2020
दिल्ली के शाहीन बाग से ताजा तस्वीरें, इलाके में धारा 144 जारी
Delhi: Latest visuals from Shaheen Bagh; Security forces continue to be deployed and Section 144 is in place in the area. pic.twitter.com/ECzDjiDQ3f
— ANI (@ANI) March 2, 2020
दिल्ली हिंसा पर सीपीआईएम का राज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस
पूर्वोत्तर दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर सीपीआईएम के सांसद केके रागेश ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया।
KK Ragesh, CPI(M) MP has given Suspension of Business Notice in Rajya Sabha under Rule 267, over violence in Delhi. pic.twitter.com/2Y4wlsO3QJ
— ANI (@ANI) March 2, 2020
दिल्ली हिंसा में AAP सांसद संजय सिंह ने सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया
पूर्वोत्तर दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया।
AAP MP Sanjay Singh has given Suspension of Business Notice under Rule 267 in Rajya Sabha over #NortheastDelhi violence. pic.twitter.com/a7g7BKewyy
— ANI (@ANI) March 2, 2020
आज से संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण, दिल्ली हिंसा पर सरकार को घेरेगा विपक्ष
संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू होगा। दिल्ली हिंसा और नागरिकता संशोधन कानून जैसे मुद्दों को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है। दोनों मामलों में विपक्ष का निशाना गृह मंत्री अमित शाह पर रहेगा।
Budget Session of Parliament to resume today
Read @ANI story | https://t.co/neXh5YNji3 pic.twitter.com/C2PvcFl5E0
— ANI Digital (@ani_digital) March 2, 2020