‘गोली मारो…को’ नारा लगाने के आरोप में कोलकाता में एक और बीजेपी समर्थक गिरफ्तार
‘गोली मारो…को’ नारा लगाने के आरोप में कोलकाता में एक और बीजेपी समर्थक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या अब चार हो गई है। गृह मंत्री अमित शाह की रैली में बीजेपी समर्थकों ने नारे लगाए थे।
Another person, alleged to be a BJP supporter, held for raising "goli maro …" (shoot the traitors) slogan while heading for Union Home Minister Amit Shah's rally in Kolkata on Sunday; fourth arrest in case: Official
— Press Trust of India (@PTI_News) March 3, 2020
दिल्ली: बीजेपी संसदीय दल की बैठक में शामिल होने के लिए पार्लियामेंट लाइब्रेरी पहुंचे जेपी नड्डा
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्लियामेंट लाइब्रेरी बिल्डिंग में होने वाली संसदीय दल की बैठक के लिए पहुंचे।
Delhi: Bharatiya Janata Party (BJP) President JP Nadda arrives for the Parliamentary Party Meeting at Parliament Library Building. pic.twitter.com/xpQ3t53hfk
— ANI (@ANI) March 3, 2020
दिल्ली हिंसा पर CPIM ने राज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सांसद केके रागेश ने दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर नियम 267 के तहत राज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया।
KK Ragesh, Communist Party of India (Marxist) MP, has given Suspension of Business Notice in Rajya Sabha under Rule 267, over violence in Delhi. pic.twitter.com/NPkcI7nvA2
— ANI (@ANI) March 3, 2020
संसद में पीएम मोदी से मिलेंगे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal to meet Prime Minister Narendra Modi today in Parliament. pic.twitter.com/jNCxgHXzgK
— ANI (@ANI) March 3, 2020
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में 27 लाख रुपये की शराब जब्त
अमरोहा, ASP अजय प्रताप सिंह: चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोका गया। वाहन से करीब 27 लाख की अवैध शराब, एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। शराब को चिप्स, बिस्किट और नमकीन पैकेट के नीचे छुपाने की कोशिश की गई थी। वाहन चालक मौके से फरार है इसलिए ज्यादा जानकारी हाथ नहीं लग पाई। pic.twitter.com/Cxbx9eAm5w
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 3, 2020
कोरोना वायरस के चलते कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों की इमरजेंसी बैठक बुलाई
तेलंगाना में एक पॉजिटिव कोरोना वायरस का मामला सामने आने के बाद कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बी. श्रीरामुलु ने आज बेंगलुरू में अधिकारियों की एक इमरजेंसी बैठक बुलाई है।
Karnataka: State Health Minister B Sriramulu has called an emergency meeting of officials in Bengaluru today, after a positive #CoronaVirus case in Telangana. pic.twitter.com/hQD4GdEwYU
— ANI (@ANI) March 3, 2020
गुजरात के वडोदरा में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 6 एजेंट गिरफ्तार, पुलिस ने चार लड़कियों को बचाया
गुजरात के वडोदरा में पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने 6 एजेंट को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने चार लड़कियों को बचाया। दो वेबसाइट के जरिए इस सेक्स रैकेट को चलाया जाता था।