बड़ी खबर LIVE: कोलकाता में गृह मंत्री अमित शाह का जोरदार विरोध, काले झंडे लेकर सड़कों पर उतरे कई संगठन


मध्य प्रदेश: सिंगरौली ट्रेन हादस में तीन लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के सिंगरौली एएसओ अरुण पांडे ने ट्रेन हादसे को लेकर जानकारी दी। उन्होंहने कहा, “कोयले की ढुलाई करने वाली कार्गो ट्रेन के लोको पायलट राशिद अहमद, सहायक लोको पायलट मनदीप और प्वाइंट्स मैन राम लक्ष्मण की इस हादसे में दुखद मौत हो गई है। घटना के कारणों की पुलिस द्वारा विस्तृत जांच-पड़ताल की जा रही है।”

मध्य प्रदेश: दो मालगाड़ियों में हुई टिक्कर में तीन लोगों की मौत


दिल्ली हिंसा: सीएम नवीन पटनायक ने BSF जवान के लिए राहत राशि का ऐलान किया

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सीएम राहत कोष से बीएसएफ कांस्टेबल मोहम्मद अनीस को 10 लाख रुपये की राहत राशि देने का ऐलान किय है। मोहम्मद अनीस का घर दिल्ली के खजूरी खास में है, जिसे दिल्ली हिंसा के दौरान जला दिया गया था। अनीस ओडिशा के नक्सल प्रभावित मलकानगिरी की 9वीं बटालियन में तैनात हैं।


कोलकाता में गृह मंत्री अमित शाह का जोरदार विरोध, काले झंडे लेकर सड़कों पर उतरे कई संगठन

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में गृह मंत्री अमित शाह का जोरदार विरोध हो रहा है। शहर में काले झंडे लेकर सड़कों पर कई संगठनों के लोग उतरे हैं। इनमें मुख्य रूप से स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और लेफ्ट पार्टियों के सदस्य शामिल हैं। इन लोगों ने दमदम एयरपोर्ट के पास प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बीच अमित शाह कोलकाता पहुंच गए हैं।


दिल्ली हिंसा में कई निर्दोश लोगों ने जान गंवाईं, कई स्तर पर अफवाह फैलाने का काम किया: जी किशन रेड्डी

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, “पिछले हफ्ते के दौरान हमने दिल्ली में गड़बड़ी देखी है। दुर्भाग्य से कई निर्दोष लोगों ने अपनी जान और संपत्ति खो दी, जिसमें एक बहादुर कांस्टेबल भी शामिल था। राजनीतिक दलों, सोशल मीडिया और मीडिया के एक वर्ग द्वारा अफवाह फैसलाने का का काम किया।”


मध्य प्रदेश: शहडोल के पास निजी बस पलटने से 12 यात्री घायल

मध्य प्रदेश के शहडोल के पास रीवा से जा रही एक निजी बस के पलट जाने से 12 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


अदालत अपने फैसले को ही लागू नहीं करा पा रहा है: निर्भया की मां

अक्षय की दया याचिका पर निर्भया की मां ने कहा, “हमें आश्चर्य इस बात का है कि न्यायालय ने जो 2017 में फांसी की सजा सुनाई थी वो अपने ही फैसले पर अमल क्यों नहीं कर पा रहा है। अपने ही फैसलों के साथ मजाक क्यों होने दे रहा है?”

निर्भया की मां, “जितनी बार फांसी की सजा टल रही है उससे लोगों में एक गलत संदेश जा रहा है, लोगों का न्याय व्यवस्था से विश्वास हट रहा है। मैं 7 साल 3 महीने से संघर्ष कर रही हूं लेकिन आज भी मेरे हाथ में कुछ नहीं है।”

मध्य प्रदेश: सिंगरौली दो कार्गो ट्रेनें टकराईं, मौके पर बचाव अभियान जारी

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में कोयले की ढुलाई करने वाली दो कार्गो ट्रेनें टकरा गई है। लोको पायलट और सहायक लोको पायलट के फंसे होने की सूचना है। मौके पर बचाव अभियान जारी है।


चेन्नई: माधवराम इलाके में एक तेल गोदाम में आग, मौके पर बड़ी संख्या में दमकल कर्मी मौजूद

कल चेन्नई के माधवराम इलाके में एक तेल गोदाम में आग लग गई थी, गोदाम से अभी भी धुआं उठ रहा है। दमकल कर्मी मौके पर मौजूद हैं।


शाहीन बाग में CAA के खिलाफ प्रदर्शन के बीच धारा 144 लागू, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के बीच धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके साथ ही मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को भेजा गया है। शाहीन बाग में पुलिस की ओर से एक सूचना चस्पा किया गया है, जिसमें लिखा है, “आप सभी को सूचित किया जाता है कि यहां धारा 144 लागू है। आप सभी से अनुरोध है कि इस क्षेत्र में जमा होना या प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं है। इसका उल्लंघन करने पर कानूनी कार्यवाही की जा सकती है।”

शाहीन बाग में धारा 144 लागू करने पर ज्वाइंट कमीश्नर डीसी श्रीवास्तव ने कहा, “एहतियातन सारे इंतजाम किए गए हैं, जिले के आला अफसर और सीआरपीएफ की बाहरी फोर्स और दिल्ली पुलिस भी हमारे पास है। हमारी कोशिश है कि शांति बनी रहे और लोगों में सुरक्षा की भावना बनी रहे।”

शाहीन बाग में सुरक्षा कड़ी करने पर डीसीपी आरपी मीणा ने कहा, “सोशल मीडिया पर 1 मार्च को शाहीन बाग की तरफ प्रोटेस्ट मार्च निकालने के काफी मैसेज वायरल हुए थे। हमने अमन कमेटी और लोकल नेताओं से बात की। सभी ने एकमत होकर प्रदर्शन रद्द किया। एहतियात के तौर पर हम यहां मौजूद हैं।”


यूपी के चंदौली में गंगा नदी में नाव डूबने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, लापता 5 लोगों की तलाश

उत्तर प्रदेश के चंदौली में गंगा नदी में नाव डूबने के बाद से लापता हुए 5 लोगों की तलाश जारी है। कल शाम को गंगा नदी में नाव डूब गई थी। तभी से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।


भारत को लगा दूसरा झटका, पृथ्वी शॉ 14 रन बनाकर आउट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर जारी है। अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी टीम इंडिया ने 2 विकेट खोकर 48 रन बना लिए हैं। विराट कोहली (12 रन) और चेतेश्वर पुजारा (9 रन) क्रीज पर हैं।

हैदराबाद: मलकपेट क्षेत्र में एक घर में एलपीजी सिलेंडर धमाका, चार लोग घायल

हैदराबाद में कल रात मलकपेट क्षेत्र में एक घर में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट हो गया। हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं। चारों घायलों की हालत स्थिर हैं।


दिल्ली: जाफराबाद में सामान्य हो रहे हैं हालात, इलाके में सुरक्षा बलों तैनाती जारी


हैदराबाद में छठी क्लास में पढ़ने वाले छात्र ने 5वीं मंजिल से कूदकर की खुदकुशी


उत्तर पूर्वी दिल्ली में हालात हो रहे हैं सामान्य, इलाके से सामने आई ताजा तस्वीरें

उत्तर पूर्वी दिल्ली में बीते दिनों हिंसा प्रभावित जाफराबाद, मौजपुर, बाबरपुर और सीलमपुर में अब हालात सामान्य हो रहे हैं। लोगों की फिर से अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में वापसी हो रही है।


हिमाचल प्रदेश में शमिला समेत कई जिलों में हुई बर्फबारी


चीन में कोरोना वायरस से 35 और मौतें, 573 नए मामले सामने आए


यूपी के चंदौली में गंगा नदी में नाव डूबने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 5 लापता, अब तक कोई खबर नहीं

उत्तर प्रदेश के चंदौली में गंगा नदी में नाव पलटने से हादसा हो गया है। नाव पलटने के बाद से 5 लोग लापता हैं। एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है। राहत और बचाव का काम जारी है। बताया जा रहा है कि यह हादसा शनिवार शाम को हुआ था। तभी से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। लेकिन अब तक लापता लोगों की कोई खबर नहीं मिली है।


اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading