बंगाल: CAA विरोधी रैली में शामिल हुआ पोलैंड का छात्र, देश छोड़ने का मिला आदेश

भारत में पढ़ने वाले पोलैंड के एक छात्र को नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करना महंगा पड़ गया है। जादवपुर विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले इस छात्र को विदेशी नागरिक क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय ने देश छोड़कर जाने को कह दिया है।

खबरों के मुताबिक विश्वविद्यालय ने बताया कि पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सीएए के विरोध में निकाली गई रैली में छात्र के हिस्सा लेने के बाद यह कदम उठाया गया है। इस घटना से ठीक पहले विश्व भारतीय विश्वविद्यालय की बांग्लादेशी छात्रा को एफआरआरओ ने इसी तरह का निर्देश जारी किया था, जब छात्रा ने परिसर में CAA विरोधी प्रदर्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी थी।

बताया जा रहा है कि जादवपुर विश्वविद्यालय के तुलनात्मक साहित्य के छात्र पोलैंड के कामिल सिएदसिंस्की को एफआरआरओ ने अपने कोलकाता कार्यालय में आने को कहा था और वह 22 फरवरी को गया भी था। सिएदसिंस्की को एफआरआरओ ने एक नोटिस थमा दिया और नोटिस की तारीख से दो हफ्ते के भीतर देश छोड़कर जाने को कहा। छात्र वीजा पर भारत में रह रहे विदेशी नागरिक के कथित आचरण को अनुचित बताते हुए यह नोटिस दिया गया।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading