पुराना वीडियो भारत पाकिस्तान के बीच LoC पर हाल में हुई गोलीबारी के दावे से साझा

कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास 20 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान की सीमा पर सेनाओं के बीच गोलीबारी हुई। इसके तुरंत बाद, सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित होने लगा।

पाकिस्तानी सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने दावा किया कि वीडियो में भारतीय सेना के बंकरों को पाकिस्तानी सेना द्वारा नष्ट होते हुए देखा जा सकता है।

दिलचस्प बात यह है कि इस वीडियो को पवन दुर्रानी ने इस दावे से पोस्ट किया कि वीडियो में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तानी बंकरो पर गोलीबारी की गई। पवन को निर्मला सीतारमण के कार्यालय द्वारा फॉलो किया जाता है।

तथ्य जांच: पूराना वीडियो

प्रसारित किया गया वीडियो पुराना है और हालिया भारत पाकिस्तान के बीच सीमा पर हुई गोलीबारी को नहीं दर्शाता है जैसे कि दोनों तरफ से दावा किया जा रहा है। ऑल्ट न्यूज़ को यूट्यूब पर अपलोड किया गया समान वीडियो मिला। इसे मार्च 2019 में अपलोड किया गया था, जिसका शीर्षक है –‘पाकिस्तानी सेना ने कश्मीर में भारतीय सीमा पर हमला किया; कोटली, मार्च 2019’– अनुवादित। ऑल्ट न्यूज़ वीडियो के साथ साझा किये गए इस दावे की पड़ताल स्वतंत्र रूप से नहीं कर पाया है।

अगस्त 2019 में, समान वीडियो का उपयोग मिरर नाउ द्वारा एक प्रसारण में किया गया था जिसमें पाकिस्तानी सेना द्वारा नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन की घटना के बारे में बताया जा रहा था। चैनल द्वारा ट्वीट किये गए वीडियो को नीचे पोस्ट किया गया है।

अंत में यह ध्यान देने योग्य है कि साझा किया गया पुराना है और अभी हाल ही में भारत पाकिस्तान के बीच हुई गोलीबारी को नहीं दर्शाता है।

The post पुराना वीडियो भारत पाकिस्तान के बीच LoC पर हाल में हुई गोलीबारी के दावे से साझा appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں