जानिए महाराष्ट्र चुनाव में कितने मुस्लिम बने विधायक ? देखिए कौन कहाँ से कितने वोट से जीता ?

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद अब रुख बिल्कुल साफ हो गया है,इस चुनाव में ऑल इण्डिया मजलिस ऐ इत्तिहादुल मुस्लिमीन ने सिर्फ दो सीटों पर कामयाबी हासिल करी है।

हालांकि पार्टी ने 2014 में जीती हुई बायकला सीट और ओरंगाबाद सीट गंवा दी है। बायकला पर इस बार शिवसेना उम्मीदवार ने जीत दर्ज करते हुए AIMIM प्रत्याशी वारिस पठान को करारी शिकस्त दी है।

इसके अलावा मालेगांव से मुफ्ती इस्लमाइल ने ओवैसी की पार्टी के टिकट पर जीत दर्ज की है। मुफ्ती मोहम्मद इस्माइल कासमी 2014 में आसिफ शेख रशीद से 16151 मतों के अंतर से पराजित हुए थे इस बार मालेगांव सेन्ट्रल विधानसभा सीट पर फिर से लगभग 40,000 मतों से जीत हासिल की। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) से इस्तीफा देने के बाद, मुफ्ती इस्माइल को असदउद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम से टिकट मिला।

AIMIM को दूसरी सफलता धूले सीट पर मिली है। यहां पर AIMIM ने शाह फारूक़ अनवर ने जीत दर्ज की है। इस सीट पर शाह फारूक़ ने निर्दलीय प्रत्याशी राजवर्धन उर्फ राजू बाबा को 3859 वोट से हराया है।

ओवैसी ने ओरंगाबाद ईस्ट सीट इस बार गंवा दी है। इस सीट पर उनकी पार्टी के उम्मीदवार डॉक्टर अब्दुल गफ्फार क़ादरी सैय्यद को कड़े मुक़ाबले में हार का सामना करना पड़ा है। बता दें कि ओरंगाबाद से ही ओवैसी की पार्टी ने लोकसभा में कामयाबी हासिल की थी। लेकिन विधानसभा चुनाव में यहां पर पार्टी का खाता नहीं खुल पाया है।

महाराष्ट्र चुनाव में समाजवादी पार्टी ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है। सपा प्रत्याशी रईस कासम शेख ने भिवंडी ईस्ट पर जीत दर्ज करते हुए शिवसेना के उम्मीदवार को लगभग एक हजार वोट से पराजित किया है।

सपा ने दूसरी कामयाबी मानखुर्द शिवाजीनगर सीट पर हासिल की है। यह सपा की परंपरागत सीट रही है इस सीट पर सपा प्रत्याशी अबु आसिम आज़मी ने शिवसेना के उम्मीदवार विठाल गोविंद लोकरे को 25 हजार से अधिक वोटों से हराया है।

इसके अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक ने भी इस बार विधानसभा चुनाव में कामयाबी हासिल की है। उन्होंने अणुशक्तीनगर सीट पर विजय पताका फहराते हुए शिव सेना प्रत्याशी तुकाराम को 12 हज़ार से अधिक वोटों से शिकस्त दी है। महाराष्ट्र की मुंबादेवी सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अमीन पटेल ने जीत दर्ज करते हुए शिवसेना के कैशव रमेश को भारी अंतर से करारी शिकस्त दी है।

उधर कांग्रेस प्रत्याशी जीशान सिद्दीक़ी उर्फ बाबा सिद्दीक़ी ने वांद्रे ईस्ट सीट पर कांग्रेस का कब्जा बरकरार रखते हुए एक बार फिर जीत दर्ज की है। उन्होंने इस सीट पर शिवसेना के उम्मीदवार को लगभग छ हजार वोटों से करारी शिकस्त दी है। कांग्रेस ने मलाड वेस्ट सीट पर भी अपना कब्जा बरकरार रखा है। यहां पर पार्टी के उम्मीदवार असलम शेख ने एक बार फिर जीत दर्ज की है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को लगभग दस हजार वोटों से करारी शिकस्त दी है।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading