सोमवार शाम जब सारे न्यूज चैनल अपने-अपने प्राइम टाइम शो को सजा रहे थे कि अचानक रात 8 बजकर 56 मिनट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने निजी ट्विटर हैंडल पर ऐसा वाक्य लिख दिया कि हंगामा हो गया। उन्होंने लिखा कि, “सोच रहा हूं कि इस रविवार से अपने सभी सोशल मीडिया छोड़ दूं, जिनमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब शामिल है। इस बारे में आपको जल्द बताऊंगा।”
This Sunday, thinking of giving up my social media accounts on Facebook, Twitter, Instagram & YouTube. Will keep you all posted.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 2, 2020
प्रधानमंत्री का यह ट्वीट आते ही जैसे धमाका हो गया। तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कोई उनसे सोशल मीडिया पर बने रहने की अपील कर रहा है तो कोई सोशल मीडिया को रेगुलेट करने की बात कर रहा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इसका जवाब दिया। उन्होंने कम शब्दों में सीधे-सीधे कहा, “नफरत छोड़ दें, सोशल मीडिया अकाउंट नहीं…”
Give up hatred, not social media accounts. pic.twitter.com/HDymHw2VrB
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 2, 2020
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी को ट्विटर पर 5 करोड़ 33 लाख लोग फॉलो करते हैं। वहीं फेसबुक पर उनके चार करोड़ 47 करोड़ से भी ज़्यादा फ़ॉलोअर हैं। उनके इंस्टाग्राम एकाउंट को भी तीन करोड़ 52 लाख लोग फ़ॉलो करते हैं और यूट्यूब पर 4.51 करोड़ लोगों ने सब्सक्राइब किया हुआ है। पीएम मोदी ने न तो अपने इस फैसले की कोई वजह बताई है और न ही ऐसा कहा है कि वे रविवार को वाकई सोशल मीडिया छोड़ देंगे। अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट सक्रिय रहेंगे या फिर बंद कर दिए जाएंगे। लेकिन प्रतिक्रियाएं जबरदस्त आ रही हैं।
कई टीवी चैनल ने तो इस पर बाकायदा फोन लाइन खोल दी हैं और एक तरह का पोल शुरु करा दिया है। प्रतिक्रिया स्वरूप कई पत्रकारों ने साफ लिख दिया है कि अगर आप ऐसा करेंगे तो उनका क्या होगा जो गर्व के साथ लिखते हैं कि “ब्लेस्ड टू बी फॉलोड बाइ नरेंद्र मोदी”
What will happen to all the “Blessed to be followed by Narendra Modi” gang?
— Rohini Singh (@rohini_sgh) March 2, 2020
वहीं पत्रकार उमेश उपाध्याय पीएण की इस घोषणा से भौंचक हैं। उन्होंने लिखा है कि कभी-कभी सोशल मीडिया काफी भारी पड़ जाता है, इसे रेगुलेट करने की जरूरत है।
Shocking @narendramodi Ji.
I do believe that SM sometimes becomes overbearing, we need to regulate it for sure. https://t.co/yXypfm3dpx— Umesh Upadhyay (@upadhyayumesh) March 2, 2020
इस दौरान ट्विटर पर ‘No Sir’ और ‘Modi Ji’ ट्रेंड करने लगा है। साथ ही तरह-तरह के मीम भी सामने आने लगे हैं। कुछ नीचे दिए गए हैं देखिए
Modi fan requesting Modi ji not to leave Social Media.#NoSir pic.twitter.com/76hbsWoUUg
— Krishna (@Atheist_Krishna) March 2, 2020
Mat jao #NoSir pic.twitter.com/sow3wtwyaN
— धैर्या (@LuthraDhairya) March 2, 2020
वहीं मशहूर वकील प्रशांत भूषण ने लिखा है कि, “मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि हमारे पीएम ऐसा कदम उठा रहे हैं। वह तो सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहते हैं और इसके फायदों का इस्तेमाल भी किया है। मुझे लगता है कि यह कोई बड़ा सरप्राइज हो।”
I don't believe our PM will really be taking such step. He is an avid social media user who has harnessed its potential to the maximum. I think it's gonna be some surprise.crossed. #ModiJi #NoSir pic.twitter.com/CjHrXbtwjC
— PRASHANT DARSHAN (@1102PRASHANT) March 2, 2020
इस बीच समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव ने कहा है कि, “ सामाजिक संवाद के रास्ते बंद करने की सोचना अच्छी नहीं है बात… छोड़ने के लिए और भी बहुत कुछ सार्थक है साहब… जैसे सत्ता का मोह-लगाव, विद्वेष की राजनीति का ख़्याल, मन-मर्ज़ी की बात, चुनिंदा मीडिया से करवाना मनचाहे सवाल और विश्व विहार… कृपया इन विचारणीय बिंदुओं पर भी करें विचार! ”
सामाजिक संवाद के रास्ते बंद करने की सोचना अच्छी नहीं है बात… छोड़ने के लिए और भी बहुत कुछ सार्थक है साहब… जैसे सत्ता का मोह-लगाव, विद्वेष की राजनीति का ख़्याल, मन-मर्ज़ी की बात, चुनिंदा मीडिया से करवाना मनचाहे सवाल और विश्व विहार… कृपया इन विचारणीय बिंदुओं पर भी करें विचार!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 2, 2020