पाकिस्तान का दावा- पंजाब प्रांत के डेरा गाजी खान से पकड़ा भारतीय जासूस

पाकिस्तान का दावा- पंजाब प्रांत के डेरा गाजी खान से पकड़ा भारतीय जासूस

भारत ने एक बार फिर भारत पर झूठा आरोप लगाते हुए बुधवार को दावा किया है कि उसने एक कथित भारतीय जासूस को गिरफ्तार किया है। पाकिस्तानी मीडिया का कहना है कि उसने इस जासूस को पंजाब प्रांत के डेरा गाजी खान जिले से पकड़ा है। यह क्षेत्र लाहौर से 400 किलोमीटर दूर है। शख्स की पहचान राजू लक्ष्मण के तौर पर हुई है।

कथित जासूस ने पुलिस पूछताछ में इस बात को स्वीकार किया है कि वह भारत का रहने वाला है और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में जासूसी कर रहा था। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के समय राजू बलूचिस्तान के जरिए डेरा गाजी खान जिले में प्रवेश कर रहा था। बताया जा रहा है कि राजू को किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है। जहां पाकिस्तानी एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं।

बता दें कि पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव को भी कथित जासूस होने का दावा करके जेल में बंद किया हुआ है। इस बेबुनियाद आरोप में उसने जाधव को मौत की सजा सुनाई थी। जिसपर अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) ने उसे फिर से विचार करने को कहा है। अदालत ने जाधव को राजनयिक पहुंच न देने के पाकिस्तान के फैसले को गलत ठहराया था और उसे वियना संधि के उल्लंघन का दोषी पाया था।

पाकिस्तान का दावा है कि उसने जाधव को मार्च 2016 में बलूचिस्तान प्रांत से उस समय गिरफ्तार किया था जब वह ईरान से पाकिस्तान में घुसा था। भारत ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज किया है। भारत ने पिछले साल मई में इस मामले को अतंरराष्ट्रीय अदालत में उठाया था। जहां जाधव की फांसी का विरोध किया गया था।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں