
पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की जंग के दौरान पाक सेना को शिकस्त देने वाले परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की पत्नी रसूलन बीवी का आज निधन हो गया। पाकिस्तान के पैटन टैंकों से लोहा लेने वाले अदम्य साहसी अब्दुल हमीद को परमवीर चक्र प्रदान किया गया था।
उनकी प्रेरणास्रोत रहीं पत्नी रसूलन बीवी की उम्र करीब 95 वर्ष की थी। गाजीपुर के दुल्लहपुर क्षेत्र के धामूपुर गांव में आज रसूलन बीवी ने अंतिम सांस ली।
पिछले तीन-चार दिनों से कुछ ज्यादा बीमार थी डॉक्टर ने दवा दी थी लेकिन मौसम बदलने की बात कहते हुए उन्होंने वाराणसी जाने से मना कर दिया था और दवा लेकर घर पर ही आराम कर रही थी। कल उनका बेटा तबीयत खराब होने की खबर सुनकर आया था तब से यही था आज दोपहर 2:00 बजे के आसपास उन्होंने अंतिम सांस ली।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source