नागरिकता बिल पर सोनिया की अगुवाई में आज कांग्रेस तैयार करेगी रणनीति

नागरिकता बिल पर सोनिया की अगुवाई में आज कांग्रेस तैयार करेगी रणनीति

नागरिकता संशोधन विधेयक को पारित कराने के लिए भाजपा ने राज्यसभा के अंकगणित को अपने पक्ष में करने की पूरी तैयारी कर ली है। इसके इसी हफ्ते संसद से पास हो जाने की संभावना है। 240 सदस्यों की प्रभावी क्षमता वाले सदन में भाजपा के पास अपने 83 सांसदों के साथ एनडीए के कुल 109 सांसद हैं, जबकि उसे बीजद, शिवसेना, टीआरएस व वाईएसआरसीपी के 18 सांसदों का समर्थन मिलने की भी संभावना है। विधेयक को दोनों सदनों के सांसदों को भिजवा दिया गया है। संभावना है कि इसे पहले लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा, जिस पर मंगलवार (10 दिसंबर) को बहस कर पारित कराया जाएगा। उसी दिन इसे राज्यसभा में रखा जाएगा और बुधवार (11 दिसंबर) को वहां पर चर्चा होगी।

सोनिया की अगुवाई में आज कांग्रेस तैयार करेगी रणनीति
सरकार की ओर से अगले सप्ताह संसद में नागरिकता संशोधन विधेयक पेश किए जाने की तैयारी के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए रविवार को पार्टी के संसदीय रणनीति समूह की बैठक बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। माना जा रहा है कि पार्टी नागरिकता संशोधन विधेयक पर अपनी रणनीति तय करेगी।

वैसे, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पहले ही कह चुके हैं कि उनकी पार्टी इस विधेयक का विरोध करेगी। गौरतलब है कि केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने नागरिकता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी है जिसमें पाकिस्तान, बांग्लादेश एवं अफगानिस्तान में धार्मिक आधार पर उत्पीड़न झेलने वाले अल्पसंख्यकों-हिंदू, बौद्ध, पारसी, जैन, सिख व इसाइयों, को नागरिकता प्रदान करने का प्रावधान है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں