नांदेड़:20मार्च(वर्क़ ताज़ा न्यूज़) कल शब दीगलोर नाका से मुत्तसिल लक्ष्मी नगर माल टेकड़ी रोड पर रक़म की लेन-देन के मुआमले पर शेख़ सुलेमान शेख़ सरवर को दो अफ़राद ने क़तल कर दिया था । आज दोनों मुल्ज़िमीन को अदालत में पेश करने पर जज ने उन्हें तीन दिनों तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।।
शेख सुलेमान
इस मुआमले में इतवारा पुलिस ने शेख़ माजिद शेख़ रहमान की शिकायत पर मुक़द्दमा दर्ज किया था। पुलिस शेख़ सुहेल शेख़ क़ादिर 21साल और शेख़ जुनैद शेख़ मुईन उद्दीन उम्र 20 साल साकिनान लक्ष्मी नगर नांदेड़ कोकिल ही गिरफ़्तार कर लिया था ।वहां मौजूद भीड़ ने दोनों क़ातिलों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था