दिल्ली हिंसा पर रजनीकांत की बात का कमल हासन ने किया समर्थन!

दिल्ली हिंसा पर रजनीकांत की बात का कमल हासन ने किया समर्थन!

फिल्म अभिनेता रजनीकांत ने दिल्ली में हुई हिंसा पर केंद्र सरकार की निंदा की है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जब अमेरिकी राष्ट्रपति देश का दौरा कर रहे थे, तब खुफिया विभाग को और सतर्क होना चाहिए था। जो कि इस हिंसा को रोकने में नाकाम रहे हैं।

 

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, अभिनेता से नेता बने रजनीकांत ने कहा कि दिल्ली के कुछ हिस्सों में भड़की हिंसा खुफिया विफलता के कारण हुई है, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि दंगों को सख्ती से निपटा जाना चाहिए था।

 

रजनीकांत ने यह भी कहा कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक झड़पों को रोकने में गृह मंत्रालय विफल रहा है, जिसमें कम से कम 24 लोगों की जान गई है और 200 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

 

इसके कुछ देर बाद उनके सहयोगी कमल हासन ने भी उन्हें उनके बयानों के लिए बधाई दी। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘शाबाश रजनी। इस मार्ग पर आपका स्वागत है।

 

यह एक अलग रास्ता नहीं है। आपका स्वागत है और बधाई हो।’ भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए रजनीकांत ने कहा कि सत्ता में रहने वालों से अगर हिंसा कुचली नहीं जा रही है तो उन्हें इस्तीफा देकर चले जाना चाहिए। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया।

 

इस बारे में बोलते हुए अमित शाह ने कहा, ‘दिल्ली में होने वाले सभी विरोध खुफिया विफलता के कारण हैं। मैं इसकी निंदा करता हूं। जब देश में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प जैसे नेता हैं, तो खुफिया अधिकारियों को अधिक सतर्कता बरतनी चाहिए थी।

 

उन्होंने ऐसा नहीं किया। ठीक से काम करें। कम से कम अब मैं उनसे सतर्कता बरतने की अपेक्षा करता हूं और हिंसा को कड़ाई से निपटने की बात अपेक्षित करता हूं।

 

अगर यह खुफिया विफलता है तो यह गृह मंत्रालय की विफलता भी है। मैं चुनावी लाभ के लिए धर्म का इस्तेमाल करने वाले लोगों और राजनीतिक दलों की कड़ी निंदा करता हूं।’

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading